1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र में सामने आए Coronavirus के 10,226 नए मामले, संक्रमण से 337 और लोगों की मौत

महाराष्ट्र में सामने आए Coronavirus के 10,226 नए मामले, संक्रमण से 337 और लोगों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 15, 2020 10:17 pm IST,  Updated : Oct 15, 2020 10:17 pm IST

महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को 337 और मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई, जबकि 10,226 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में संक्रमण के कुल मामले 15,64,615 हो गए हैं, जबकि मृतक संख्या 41,196 पर पहुंच गई है। 

10,226 new coronavirus cases in Maha; 13,714 recover, 337 die- India TV Hindi
10,226 new coronavirus cases in Maha; 13,714 recover, 337 die Image Source : PTI

मुंबई: महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को 337 और मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई, जबकि 10,226 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में संक्रमण के कुल मामले 15,64,615 हो गए हैं, जबकि मृतक संख्या 41,196 पर पहुंच गई है। 

उन्होंने बताया कि बीते 24 घंटे में स्वस्थ हुए 13,714 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई है। इसके साथ ही यहां संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या 13,30,483 हो गई है। राज्य में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 1,92,459 है। 

उन्होंने बताया कि अबतक 79,14,651 नमूनों की जांच की गई है। मुंबई शहर में संक्रमण के 2,119 नए मामले सामने आने के बाद आंकड़ा 2,36,721 पहुंच गया और 46 मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,812 हो गई। 

वहीं पुणे शहर में संक्रमण के 551 नए मामले सामने आने के बाद आंकड़ा 1,66,930 पहुंच गया और 54 मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,812 हो गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।