1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र में सामने आए Omicron के 8 नए मामले, किसी भी मरीज की इंटरनैशनल ट्रैवेल हिस्ट्री नहीं

महाराष्ट्र में सामने आए Omicron के 8 नए मामले, किसी भी मरीज की इंटरनैशनल ट्रैवेल हिस्ट्री नहीं

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 14, 2021 07:53 pm IST,  Updated : Dec 14, 2021 07:53 pm IST

Omicron के 8 नए मरीजों में 3 महिला और 5 पुरुष हैं जिनकी उम्र 24-41 वर्ष के बीच है। 3 मरीजों में संक्रमण के कोई लक्ष्ण नहीं हैं जबकि अन्य 5 हल्के लक्ष्ण हैं। 

8 new Omicron cases reported in Maharashtra today, 7 from Mumbai- India TV Hindi
कोरोना वायरस के नए वेरिएंट Omicron के मामले भारत में धीरे-धीरे बढ़ने लगे हैं। Image Source : PTI

Highlights

  • इन 8 में से एक मरीज बंगलुरु तो दुसरा दिल्ली गया था।
  • इनमें से 7 मरीज मुंबई और 1 मरीज वसई-विरार का रहने वाला है।
  • वहीं Omicron के खतरे के बीच मुंबई में पहली से सातवीं क्लास शुरू करने का फैसला लिया गया है।

मुंबई: कोरोना वायरस के नए वेरिएंट Omicron के मामले भारत में धीरे-धीरे बढ़ने लगे हैं जिससे भारत सरकार के लिए इस नए वेरिएंट ने चिंता बढ़ा दिया है। महाराष्ट्र और गुजरात में नए केस मिलने के बाद देश में Omicron मामलों की कुल संख्या बढ़कर 57 हो गई है। आज महाराष्ट्र में Omicron के 8 नए मामले सामने आए हैं। बड़ी बात यह है कि इनमें से किसी भी मरीज की इंटरनैशनल ट्रैवेल हिस्ट्री नहीं है। इन 8 में से एक मरीज बंगलुरु तो दुसरा दिल्ली गया था। इनमें से 7 मरीज मुंबई और 1 मरीज वसई-विरार का रहने वाला है।

Omicron के 8 नए मरीजों में 3 महिला और 5 पुरुष हैं जिनकी उम्र 24-41 वर्ष के बीच है। 3 मरीजों में संक्रमण के कोई लक्ष्ण नहीं हैं जबकि अन्य 5 हल्के लक्ष्ण हैं। महाराष्ट्र में अब Omicron मरीजों की कुल संख्या 28 हो गई है। इनमें से 9 मरीजों को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।

वहीं Omicron के खतरे के बीच मुंबई में पहली से सातवीं क्लास शुरू करने का फैसला लिया गया है। इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। कोविड प्रोटकॉल के बीच पहली से सातवीं की कक्षाएं बीएमसी और प्राइवेट स्कूलों में 15 दिसंबर से शुरू हो जाएंगी। इस दौरान सभी स्कूलों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। ग्रेटर मुंबई म्यूनिसिपल कॉपरोपोरेशन की ओर इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।

बता दें कि मुंबई में 8वीं से 12वीं की कक्षाएं 4 अक्टूबर से ही शुरू हो गई हैं। इस संबंध में 29 सिंतबर को आदेश जारी किए गए थे। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में कोरोना के नए वेरिएंट की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। हर दिन बढ़ते मामलों ने लोगों के बीच कोरोना के एक और लहर की चिंता बढ़ा दी है। 

दूसरी लहर में मची तबाही के बाद लोग फिर उसी तरह के मंजर को देखना नहीं चाहते हैं और लोगों में डर भी है। इस बीच बच्चों की क्लास शुरू करने का फैसला शिक्षा विभाग की ओर से ले लिया गया है। अब देखना होगा कि इन पहली से सातवीं तक की क्लास शुरू होने के बाद छात्रों की स्कूलों में उपस्थिति कैसी रहती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।