1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. घंटों रनवे पर खड़ा रहा एयर इंडिया का विमान, यात्री भूख और प्यास से बेहाल, नहीं हो रही कोई सुनवाई

घंटों रनवे पर खड़ा रहा एयर इंडिया का विमान, यात्री भूख और प्यास से बेहाल, नहीं हो रही कोई सुनवाई

 Published : Dec 15, 2024 02:00 pm IST,  Updated : Dec 15, 2024 03:12 pm IST

इस विमान में सवार यात्री भूख और प्यास से बेहाल हैं। जानकारी के मुताबिक इस विमान को रनवे पर लंबे समय तक खड़ा रखा गया। जबकि इस विमान को सुबह 10.25 पर मुंबई के टर्मिनल-2 से दिल्ली के लिए उड़ान भरना था।

एयर इंडिया के विमान में भूख और प्यास से बेहाल यात्री- India TV Hindi
एयर इंडिया के विमान में भूख और प्यास से बेहाल यात्री Image Source : INDIA TV

मुंबई: एयर इंडिया की मुंबई से दिल्ली आनेवाली फ्लाइट AI2994 में यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस विमान में सवार यात्री भूख और प्यास से बेहाल हैं। जानकारी के मुताबिक इस विमान को रनवे पर लंबे समय तक खड़ा रखा गया। यात्रियों को लगा कि अब थोड़ी देर में विमान उड़ान भरेगा। लेकिन यह अंतराल बढ़ता गया। जबकि इस विमान को सुबह 10.25 पर मुंबई के टर्मिनल-2 से दिल्ली के लिए उड़ान भरना था।

नाश्ता तक नहीं मिला

उड़ान में देरी से यात्रियों की परेशानियां बढ़ने लगी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। यात्रियों को उड़ान में देरी की कोई वजह भी नहीं बताई जा रही थी। भूख और प्यास से बेहाल यात्रियों को नाश्ता तक नहीं दिया गया। 

दूसरे विमान से भेजने की तैयारी

इसके बाद यात्रियों को बताया गया कि अब उन्हें दूसरे विमान से दिल्ली भेजा जाएगा। फिलहाल अभी तक ऐसा कोई इंतजाम नहीं हो पाया है। यात्री विमान में ही बैठे हैं। खाना खिलाने के बजाय उन्हें सुबह के नाश्ते का पैकेट दिया गया है, जिसमें स्नैक्स के छोटे-छोटे पैकेट थे। खबर लिखे जाने तक विमान में सवार यात्री मुंबई एयरपोर्ट पर ही थे।

परेशान यात्रियों को वीडियो आया सामने

विमान के अंदर का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में विमान के अंदर मौजूद यात्री परेशान और बेहाल नजर आ रहे हैं। विमान अपने निर्धारित समय के घंटों बाद भी उड़ान नहीं भर पाया है।  फ्लाइट AI2994 की उड़ान में देरी और यात्रियों को हो रही परेशानी को लेकर विमानन कंपनी एयर इंडिया की ओर से अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।