1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Omicron के खतरे के चलते पवार का जन्मदिन डिजिटल रैली के साथ मनाएगी NCP

Omicron के खतरे के चलते पवार का जन्मदिन डिजिटल रैली के साथ मनाएगी NCP

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 10, 2021 09:19 pm IST,  Updated : Dec 10, 2021 09:19 pm IST

महाराष्ट्र एनसीपी अध्यक्ष जयंत पाटिल ने संवाददाताओं से बताया कि वायरस के Omicron वेरिएंट के खतरे के मद्देनजर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम नागरिकों को भी पवार को बधाई देने के लिए केंद्र नहीं आना चाहिए

Amid Omicron Scare, NCP To Mark Pawar's 81st Birthday With Virtual Rally, Low-Key Event- India TV Hindi
एनसीपी अपने अध्यक्ष शरद पवार का जन्मदिन केवल कुछ लोगों की उपस्थिति में मनाएगी। Image Source : PTI

मुंबई: कोविड-19 महामारी की स्थिति और Omicron के बढ़ते खतरे को देखते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) अपने अध्यक्ष शरद पवार का जन्मदिन केवल कुछ लोगों की उपस्थिति में मनाएगी और वह डिजिटल माध्यम से शुभकामनाएं स्वीकार करेंगे। यह जानकारी महाराष्ट्र सरकार के मंत्री एवं पार्टी नेता जयंत पाटिल ने शुक्रवार को दी। पवार 12 दिसंबर को 81 साल के हो जाएंगे और इस उपलक्ष में पार्टी ने मुंबई के वर्ली स्थित नेहरू केंद्र में एक कार्यक्रम का आयोजन किया है। 

महाराष्ट्र एनसीपी अध्यक्ष जयंत पाटिल ने संवाददाताओं से बताया कि वायरस के Omicron वेरिएंट के खतरे के मद्देनजर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम नागरिकों को भी पवार को बधाई देने के लिए केंद्र नहीं आना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘कोविड-19 की स्थिति के मद्देनजर, (पवार) साहेब इस साल लोगों की शुभकमानाएं केवल डिजिटल माध्यम से स्वीकार करेंगे। रैली का प्रसारण पार्टी के आधिकारिक फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा। पार्टी संगठन और इसके कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय मजबूत करने के लिए इस दिन एक ऐप भी शुरू किया जाएगा।’’

हेलीकॉप्टर हादसे में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष बिपिन रावत के निधन पर पाटिल ने कहा कि यह दर्दनाक घटना पूरी प्रणाली पर सवाल खड़ा करती है और अगर कोई कमी है तो उसकी जिम्मेदारी केंद्र सरकार को लेनी चाहिए। हालांकि, उन्होंने कहा कि जांच से पहले किसी तोड़फोड़ की आशंका जताना गैर जिम्मेदराना होगा। पाटिल ने दावा किया कि उन्हें कैबिनेट और पार्टी सहयोगी जितेंद्र आव्हाड की उस कथित टिप्पणी के बारे में जानकारी नहीं है कि एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा था कि एमवीए 2024 में राज्य में सत्ता में लौटेगा और उद्धव ठाकरे एक बार फिर मुख्यमंत्री होंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।