1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. अमरावती: मरीज को लेकर जा रही कोविड एम्बुलेंस में लगी आग, चालक की सतर्कता से बड़ा हादसा टला

अमरावती: मरीज को लेकर जा रही कोविड एम्बुलेंस में लगी आग, चालक की सतर्कता से बड़ा हादसा टला

 Published : Apr 12, 2021 02:14 pm IST,  Updated : Apr 12, 2021 02:17 pm IST

महाराष्ट्र के अमरावती शहर में मरीज को लेकर जा रही कोविड एम्बुलेंस में आग लग गई। लेकिन एम्बुलेंस चालक की सतर्कता से बड़ा हादसा होने से बच गया। एम्बुलेंस चालक की सतर्कता से कोविड मरीज की जान बच गई।

अमरावती: मरीज को लेकर जा रही कोविड एम्बुलेंस में लगी आग, चालक की सतर्कता से बड़ा हादसा टला- India TV Hindi
अमरावती: मरीज को लेकर जा रही कोविड एम्बुलेंस में लगी आग, चालक की सतर्कता से बड़ा हादसा टला

मुंबई: महाराष्ट्र के अमरावती शहर में मरीज को लेकर जा रही कोविड एम्बुलेंस में आग लग गई। लेकिन एम्बुलेंस चालक की सतर्कता से बड़ा हादसा होने से बच गया। एम्बुलेंस चालक की सतर्कता से कोविड मरीज की जान बच गई। कार में यह आग शार्ट सर्किट के कारण लगी। आग लगने से एम्बुलेंस पुरी जल गई। आग लगने के दौरान ट्रैफिक पुलिस के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आग बुझाने में फायर ब्रिगेड की मदद की। 

महाराष्ट्र में एक दिन में कोविड-19 के रिकॉर्ड 63,294 नए मामले

महाराष्ट्र में रविवार को कोविड-19 के अब तक के सर्वाधिक 63,294 नए मामले सामने आए हैं और कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 34,07,245 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग ने बताया कि संक्रमण की वजह से 349 मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 57,987 हो गई। विभाग ने एक बयान में बताया कि दिन में 34,008 मरीज संक्रमण मुक्त हुए और स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 27,82,161 हो गई। 

राज्य में दिन में कुल 2,63,137 नमूनों की जांच हुई। राज्य में फिलहाल 5,65,587 मरीजों का उपचार चल रहा है। मुंबई में कोविड-19 के 9,986 नए मामले सामने आए हैं और 79 मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही यहां कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,20,498 हो गई और मृतकों की संख्या बढ़कर 12,023 हो गई। वहीं मुंबई संभाग (शहर और इसके उपनगर) में 19,953 नए मामले सामने आए और 98 लोगों की मौत हो गई। 

यहां कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,84,174 हो गई और मृतकों की संख्या बढ़कर 21,126 हो गई। पुणे संभाग में 14,653 मामले सामने आए हैं, जिनमें से पुणे शहर में ही सिर्फ 6,923 मामले सामने आए। वहीं नागपुर संभाग में 10,134, नासिक संभाग में 8,146, कोल्हापुर संभाग में 1,036, औरंगाबाद संभाग में 3,015, लातूर संभाग में 4,981 और अकोला संभाग में 1,376 मामले सामने आए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।