1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. 'योगी बाबा पुलिस वाले के शरीर में आने चाहिए...', अमरावती वीडियो कांड पर बोलीं पूर्व सांसद नवनीत राणा

'योगी बाबा पुलिस वाले के शरीर में आने चाहिए...', अमरावती वीडियो कांड पर बोलीं पूर्व सांसद नवनीत राणा

 Reported By: Yogendra Tiwari Edited By: Subhash Kumar
 Published : Apr 15, 2026 04:08 pm IST,  Updated : Apr 15, 2026 04:29 pm IST

महाराष्ट्र के अमरावती में वीडियो कांड के सामने आने के बाद हंगामा मचा हुआ है। अब अमरावती की पूर्व सांसद नवनीत राणा ने कहा है कि योगी बाबा पुलिस वाले के शरीर में आने चाहिए और एनकाउंटर होना चाहिए।

Navneet rana on amravati sex video scandal- India TV Hindi
अमरावती वीडियो कांड पर भड़कीं नवनीत राणा। Image Source : PTI

महाराष्ट्र के अमरावती जिले में सामने आए वीडियो कांड को लेकर हंगामा फैला हुआ है। विपक्ष ने इस मामले में महिला सुरक्षा को लेकर सरकार पर सवाल खड़े किए हैं तो वहीं, सरकार ने कहा है कि इस मामले में सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। अब इस पूरे हंगामे के बीच अमरावती की पूर्व सांसद नवनीत राणा का बयान भी सामने आया है। मामले में अपनी वक्तव्य देते हुए नवनीत राणा ने कहा कि पुलिस वाले के शरीर में योगी बाबा आने चाहिए, सीधे आरोपी व्यक्ति के साथ एनकाउंटर होना चाहिए।

क्या बोलीं नवनीत राणा?

अमरावती वीडियो कांड मामले में अपनी राय देते हुए अमरावती की पूर्व सांसद नवनीत राणा ने कहा कि, "महाराष्ट्र में नासिक का मामला सामने आया था, कॉरपोरेट ऑफिस का मामला आया था, कुछ घंटे हुए नहीं थे कि, अमरावती के अचलपुर परतवाड़ा में वीडियो विजुअल सामने आए हैं। उस व्यक्ति का घर भी तोड़ा जा रहा है, उस व्यक्ति को पकड़ा भी गया है। मेरी मांग इतनी रहेगी कि योगी बाबा पुलिस वाले के शरीर में आने चाहिए। कोई सुनवाई नहीं, कोई तारीख नहीं, सीधे उस व्यक्ति के साथ एनकाउंटर होना चाहिए।"

'इन्हें उठाकर पाकिस्तान भेज देना चाहिए'

पूर्व सांसद नवनीत राणा ने आगे कहा कि एक भी वीडियो, एक भी विजुअल, जो अत्याचार हुआ है बच्चियों के साथ, डेढ़ सौ वीडियो हैं इस तरीके के, जिन लड़कियों के साथ अत्याचार हुआ है उनमें एक भी बुर्के वाली नहीं है। सीधा-साधा बोलना है इनकी सुनवाई नहीं होनी चाहिए। इनका सीधे एनकाउंटर होना चाहिए और इनका सिटीजनशिप रद्द कर देना चाहिए और इन्हें उठाकर पाकिस्तान भेज देना चाहिए।

आरोपी के घर पर चला बुलडोजर 

वहीं, दूसरी ओर सामने आई जानकारी के अनुसार, अमरावती परतवाड़ा यौन शोषण केस के मुख्य आरोपी मोहम्मद अयाज मोहम्मद तनवीर के घर पर बुलडोजर चला दिया गया है। मकान पर नोटिस चिपकाने के बाद नगर निगम ने बुलडोजर चलाया। घर के कुछ हिस्से पर कब्जा होने की वजह से बुलडोजर चलाया गया है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।