1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में आरोपी धर्मराज कश्यप निकला बालिग, कोर्ट को कर रहा था गुमराह

बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में आरोपी धर्मराज कश्यप निकला बालिग, कोर्ट को कर रहा था गुमराह

 Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Oct 14, 2024 07:45 am IST,  Updated : Oct 14, 2024 07:50 am IST

बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में मुंबई क्राइम ब्रांच आरोपियों से पूछताछ कर रही है। तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया हुआ है। तीन आरोपी अभी भी पुलिस के चंगुल से फरार हैं।

लाल घेरे में आरोपी धर्मराज कश्यप- India TV Hindi
लाल घेरे में आरोपी धर्मराज कश्यप Image Source : FILE PHOTO

एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस ने आरोपी धर्मराज कश्यप का ऑसिफिकेशन टेस्ट किया है। इसमें यह साबित हुआ कि वह नाबालिग नहीं है। मुंबई पुलिस के अधिकारी ने सोमवार को ये जानकारी दी है।

UP के बहराइच का रहने वाला है धर्मराज कश्यप

बाबा सिद्दीकी की शनिवार को बांद्रा में तीन हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मुंबई पुलिस ने हरियाणा के कैथल जिले के 23 वर्षीय गुरमेल सिंह और उत्तर प्रदेश के धर्मराज राजेश कश्यप (19) को गिरफ्तार किया था। गोलीबारी के दौरान मौके पर मौजूद उनका एक सहयोगी मौके से फरार हो गया था।

आरोपी ने कोर्ट में दावा किया कि वह नाबालिग

पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपियों को क्राइम ब्रांच की टीम ने कोर्ट में पेश किया। जहां धर्मराज कश्यप के वकील ने दावा किया कि वह नाबालिग है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि कोर्ट ने रविवार को आरोपी धर्मराज कश्यप का ऑसिफिकेशन टेस्ट करने का आदेश दिया था।

जांच के बाद पाया गया बालिग

टेस्ट के बाद यह साबित हुआ कि आरोपी धर्मराज नाबालिग नहीं है। वह निर्मल नगर फायरिंग मामले में शामिल शुभम लोनकर का भाई है। पुलिस ने बताया कि दोनों भाइयों ने बाबा सिद्दीकी की हत्या की साजिश रची थी। इस साजिश में धर्मराज कश्यप और शिवकुमार गौतम शामिल थे। मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम इस पूरे मामले पर जांच कर रही है। 

पीटीआई के इनपुट के साथ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।