1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में तीसरे शूटर की भी हुई पहचान, शूटर्स को कर रहा था लीड, गिरफ्तारी में जुटी पुलिस

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में तीसरे शूटर की भी हुई पहचान, शूटर्स को कर रहा था लीड, गिरफ्तारी में जुटी पुलिस

 Reported By: Kumar Sonu, Edited By: Niraj Kumar
 Published : Oct 13, 2024 12:00 pm IST,  Updated : Oct 13, 2024 12:43 pm IST

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में तीसरे शूटर की भी पहचान हो गई है। वह उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के गंदारा गांव का रहनेवाला है।

Baba Siddiqui- India TV Hindi
बाबा सिद्दीकी Image Source : FILE

मुंबई: एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में तीसरे शूटर की भी पहचान हो गई है। जानकारी के मुताबिक तीसरे शूटर का नाम शिवकुमार गौतम है और वह उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के गंदारा गांव का रहनेवाला है। जानकारी के मुताबिक शिव शूटर्स को लीड कर रहा था। पुलिस शिव की तलाश में जुटी है।

Related Stories

दो आरोपी यूपी के और एक आरोपी हरियाणा का रहनेवाला

बाबा सिद्दीकी की हत्या में कुल तीन आरोपियों में से दो आरोपी उत्तर प्रदेश के बहराइच के रहनेवाले हैं जबकि एक आरोपी हरियाणा के कैथल का रहनेवाला है। गिरफ्तार आरोपियों में से एक धर्मराज बहराइच का रहनेवाला है जबकि गुरमैल हरियाणा के कैथल का रहनेवाला है। 

पुणे में स्क्रैप डीलर के यहां करता था काम

जानकारी के मुताबिक फरार आरोपी शिव पिछले 5 से 6 साल से पुणे में एक स्क्रैप डीलर के यहां काम करता था। उसने कुछ महीनों पहले धर्मराज को भी पुणे काम के लिए बुलाया था। सुपारी देने वाले व्यक्ति ने शिवा और धर्मराज से गुरमैल की मुलाकात कराई थी। गुरमैल पर हत्या का एक मामला भी दर्ज है। बाकी दोनों आरोपियों का फिलहाल कोई अपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है, लेकिन पुलिस पता लगाने में जुटी है।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम जाएगी मुंबई

इस केस की जांच के लिए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की एक टीम मुंबई जाएगी। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े एंगल से इस केस की जांच करेगी। बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल शूटर्स का संबंध लॉरेंस बिश्नोई गैंग से है। इसका खुलासा दोनों आरोपियों ने पूछताछ में किया है। इसी एंगल से जांच के लिए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम मुंबई जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।