1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र निकाय चुनाव से पहले बीजेपी का बागियों पर चला डंडा, वाशिम में 16 नेता 6 साल के लिए सस्पेंड

महाराष्ट्र निकाय चुनाव से पहले बीजेपी का बागियों पर चला डंडा, वाशिम में 16 नेता 6 साल के लिए सस्पेंड

 Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Dec 13, 2025 02:22 pm IST,  Updated : Dec 13, 2025 02:29 pm IST

वाशिम में पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ नामांकन भरने वाले 16 नेताओं को बीजेपी ने निलंबित कर दिया है। ये कार्रवाई अनुशासनहीनता के आरोप में की गई है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : ANI

वाशिम नगर परिषद चुनाव से पहले बीजेपी ने 16 बागियों पर बड़ी कार्रवाई की है। पार्टी का अनुशासन तोड़ने वाले 16 बागी नेताओं और पदाधिकारियों को भाजपा ने छह वर्षों के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया है। पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरने और नामांकन दाखिल करने के कारण यह कार्रवाई की गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम चितलांगे ने यह सख्त निर्णय लेते हुए साफ किया है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इन नेताओं को किया गया सस्पेंड

निलंबित किए गए नेताओं में जिला, शहर और विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी शामिल हैं। इनमें महिला मोर्चा, युवा मोर्चा और अन्य प्रकोष्ठों के पदाधिकारी भी शामिल हैं। निलंबित नेताओं में जिला सचिव करुणा कल्ले, महिला मोर्चा जिला महामंत्री छाया पवार, पूर्व नगरसेवक प्रभाकर काले, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष वैभव उलेमाले, राजेश विश्वकर्मा, आशा खटके, गजानन ठेंगडे, पूर्व जिला उपाध्यक्ष धनंजय हेंद्रे, वाशिम शहर उपाध्यक्ष संगीता पिंजरकर, मदन राठी, मुकेश चौधरी, अनंत रंगभाळ, उत्तर आघाड़ी प्रकोष्ठ प्रमुख सावंतसिंह ठाकुर, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सेल प्रमुख सचिन पेंढारकर, महिला शहर उपाध्यक्ष अनिता इंगोले और गजू लांडगे का नाम शामिल है। 

भाजपा ने चेतावनी दी है कि भविष्य में यदि किसी ने भी पार्टी का अनुशासन तोड़ा तो उसके भी खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नगर परिषद चुनाव से पहले की गई इस कार्रवाई को पार्टी संगठन को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

सस्पेंड किए गए नेताओं की लिस्ट

  1.   करुणाताई कल्ले, (डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी)
  2.  मिसेज छायाताई पवार, (डिस्ट्रिक्ट जनरल सेक्रेटरी महिला मोर्चा)
  3.  प्रभाकर काले, (पूर्व कॉर्पोरेटर)
  4.  वैभव नितिन उलेमाले, (पूर्व युवा मोर्चा प्रेसिडेंट)
  5.  राजेश विश्वकर्मा, (मेंबर)
  6.  मिसेज आशाताई खटके, (पूर्व कॉर्पोरेटर)
  7.  गजानन ठेंगड़े, (मेंबर)
  8.  धनंजय मोहन हेंड्रे, (पूर्व डिस्ट्रिक्ट वाइस प्रेसिडेंट)
  9.  मिसेज संगीता पिंजरकर, (वाइस प्रेसिडेंट वाशिम सिटी)
  10.  मदन राठी, (मेंबर)
  11.  मुकेश चौधरी, (मेंबर)
  12.  अनंत रंगभाल, (मेंबर)
  13.  सावंत सिंह ठाकुर, (नॉर्थ अघाड़ी सेल)
  14.  सचिन पेंढारकर, (बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ सेल)
  15.  अनीता इंगोले (महिला वाइस प्रेसिडेंट) शहर)
  16.  गजु लांडगे (सदस्य)

रिपोर्ट- इमरान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।