1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई की लेडी सिंघम : महिला जवान ने दिखाई गज़ब की दिलेरी, ट्रैक पर कूदकर बचाई यात्री की जान

मुंबई की लेडी सिंघम : महिला जवान ने दिखाई गज़ब की दिलेरी, ट्रैक पर कूदकर बचाई यात्री की जान

 Edited By: Rajiv Singh
 Published : Dec 27, 2020 08:14 am IST,  Updated : Dec 27, 2020 08:51 am IST

मुंबई में एक महिला जवान की दिलेरी ने रेल ट्रैक पर बेसुध पड़े अधेड़ उम्र के इंसान की जान बचा ली।

Brave female jawan jumps on tracks to save elderly man’s...- India TV Hindi
Brave female jawan jumps on tracks to save elderly man’s life in Mumbai

मुंबई में एक महिला जवान की दिलेरी ने रेल ट्रैक पर बेसुध पड़े अधेड़ उम्र के इंसान की जान बचा ली। यह घटना मुंबई के ग्रांड रोड रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक की है। यहां प्लेटफॉर्म पर ट्रेन का इंतजार कर रहा शख्स अचानक गश खाकर रेल पटरी पर जा गिरा। तभी सामने से लोकल ट्रेन आ रही ​थी। इसी बीच एक महिला जवान बिजली की फुर्ती से रेल ट्रैक पर कूदी और उस व्यक्ति की जान बचा ली।  

 
बताया जा रहा है कि वह यात्री प्लेटफॉर्म पर चक्कर खाकर चलते चलते ट्रैक पर गिर गया। तभी सामने से आ रही MSF यानी कि महाराष्ट्र सिक्युरिटी फोर्स की महिला जवान लता बंसोले ने जैसे ही यात्री को लड़खड़ाकर गिरते हुए देखा। वो भागती हुई उस तक पहुंची और ट्रैक ओर कूद गई। तभी सामने से एक लोकल ट्रेन अपनी स्पीड में आ रही थी।

लता ने एक अन्य कर्मचारी के साथ मिलकर अधेड़ उम्र के उस व्यक्ति को पहले ट्रैक से साइड किया फिर लोकल ट्रेन को भी  रुकने के लिए मोटर मैन को इशारा किया। आखिर कार मोटर मैन ने भी महिला जवान को दूर से देख लिया और इमरजेंसी ब्रेक मारा। बुजुर्ग व्यक्ति से महज चंद फीट दूर ट्रेन रुक गयी और उस व्यक्ति की जान बचा ली गयी।  
 
बताया जा रहा है कि साहस दिखाने वाले युवक का नाम ईरानी कैझाद है। उसने लता के साथ रेलवे सुरक्षा बल के एएसआई कैलाश चंद की उस शख्स को ट्रैक से हटाने में मदद की। बाद में उस व्यक्ति को पटरी से उठाकर प्लेटफार्म पर लाया गया और उसे फर्स्ट एड दिया गया। फिर इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। स्टेशन पर हुई यह घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।