1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मनमाड़-सीएसएमटी पंचवटी एक्सप्रेस मे लगाई गई ATM मशीन, अश्विनी वैष्णव ने शेयर किया वीडियो

मनमाड़-सीएसएमटी पंचवटी एक्सप्रेस मे लगाई गई ATM मशीन, अश्विनी वैष्णव ने शेयर किया वीडियो

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Apr 16, 2025 03:40 pm IST,  Updated : Apr 16, 2025 04:23 pm IST

भारतीय रेलवे अपनी सफलता की एक नई गाथा लिखने जा रही है। दरअसल भारतीय रेलवे में पहली बार एटीएम मशीन लगाई गई है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसका एक वीडियो भी जारी किया है।

Central Railways set up the first ATM on the Manmad-CSMT Panchvati express- India TV Hindi
ट्रेन में पहली बार लगाई गई ATM मशीन Image Source : X/ASHWINI VAISHNAW

भारतीय रेलवे में यात्रा के दौरान कई बार लोगों को कैश की कमी के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। डिजिटल पेमेंट के जमाने में काफी लोगों ने कैश रखना लगभग बंद ही कर दिया है। लेकिन कई बार छोटे वेंडर्स या ट्रेन में चलने वाले टीटी के पास डिजिटल पेमेंट की या तो सुविधा नहीं होता या फिर वो डिजिटल पेमेंट लेने से मना कर देते हैं। ऐसे में फिर हम दूसरे लोगों से चलती ट्रेन में कैश उधार लेते हैं। लेकिन अब ऐसा करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि भारतीय रेलवे अब एक नया कारनामा करने जा रही है। दरअसल भारतीय रेलवे में अब एटीएम मशीन लगाए जा रहे हैं, ताकि यात्रा के दौरान लोगों को कैश की दिक्कतों से ना जूझना पड़े।

ट्रेन में लगाई गई एटीएम मशीन

दरअसल एटीएम ऑन व्हील्स परियोजना का ट्रायल सफलतापूर्वक किया जा चुका है। सेंट्रल रेलवे ने मनमाड़-सीएसएमटी पंचवटी एक्सप्रेस में बैंक ऑफ महाराष्ट्र का पहला एटीएम स्थापित कर दिया है। इसे लेकर रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पोस्ट भी शेयर किया है। अश्विनी वैष्णव ने वीडियो पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'पहली बार ट्रेन में एटीएम सुविधा।' इससे पहले रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बीते दिनों कहा था कि अलग-अलग ट्रेनों में विभिन्न श्रेणियों का किराया उनमें दी जाने वाली सुविधाओं पर आधारित होता है। इसके अलावा विभिन्न प्रकार के यात्री वर्गों के लिए अलग-अलग ट्रेन सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।

लोकसभा में किराये पर क्या बोले केंद्रीय मंत्री

दरअसल लोकसभा में पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री ने रेलवे के किराये को लेकर जानकारी दी। बता दें कि असम के धुबरी से कांग्रेस सदस्य रकीबुल हुसैन ने संसद में प्रश्न करते हुए यह जानना चाहा था कि क्या सरकार ने वंदे भारत एक्सप्रेस के किराए को कम करने पर विचार किया है, ताकि इस ट्रेन की सेवा का लाभ बड़ी आबादी के लोग उठा सकें। इसके जवाब में अश्विनी वैष्णव ने कहा कि अलग-अलग ट्रेनों का किराया इन ट्रेनों में दी जाने वाली सुविधाओं पर आधारित होता है। 

(इनपुट-भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।