महाराष्ट्र की राजनीति को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। फडणवीस सरकार फूड एंड सिविल सप्लाइज विभाग को अब एक नया मंत्री देने जा रही हैं। बता दें कि यह विभाग अजीत पवार गुट के नेता धनंजय मुंडे के इस्तीफे के बाद से खाली था। अब महाराष्ट्र सरकार इस विभाग को एक अनुभवी मंत्री देने जा रही है। यह नाम भी अजीत पवार गुट से ही है।
कल सुबह लेंगे मंत्री पद की शपथ
महाराष्ट्र सरकार ने फैसला लिया है कि NCP अजीत पवार गुट के नेता छगन भुजबल कल सुबह 10:00 बजे मंत्री पद की शपथ लेंगे। अजीत पवार गुट के नेता धनंजय मुंडे ने मंत्री पद से इस्तीफा दिया था जिसके बाद फूड एंड सिविल सप्लाइज विभाग खाली पड़ी थी। मुंबई पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कल राजभवन में पुलिस सुरक्षा बढ़ाने के आदेश दिए गए हैं।
सूत्रों के मुताबिक, समारोह की तैयारियां सोमवार रात से ही शुरू हो गईं और कुछ चुनिंदा लोगों को मंगलवार सुबह 9 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है। हालांकि एनसीपी या महाराष्ट्र सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पिछले हफ़्ते से भुजबल की पदोन्नति को लेकर अटकलें तेज़ हो गई हैं। अगर पुष्टि हो जाती है, तो यह वरिष्ठ नेता के लिए एक बड़ी वापसी होगी, जिन्हें शासन और विधायी मामलों में दशकों का अनुभव है। मुंडे ने बीड में संतोष देशमुख हत्या मामले के बाद पद छोड़ दिया था, जहां उनका नाम राजनीतिक विवाद में सामने आया था।
बड़ा नाम है भुजबल
इससे पहले, छगन भुजबल राज्य के उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं और लोक निर्माण और गृह जैसे विभागों को संभाल चुके हैं, महाराष्ट्र की राजनीति में छगन एक प्रमुख चेहरा हैं और ओबीसी समुदायों के बीच उनका अच्छा खासा समर्थन है। उनकी वापसी को एनसीपी के प्रतिनिधित्व को बढ़ाने और सत्तारूढ़ गठबंधन की आंतरिक गतिशीलता को स्थिर करने के लिए एक रणनीतिक कदम के रूप में देखा जा रहा है।
ये भी पढ़ें: