1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. 'द कश्मीर फाइल्स' के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री के खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत, भोपाली लोगों को बताया था 'होमो सेक्सुअल'

'द कश्मीर फाइल्स' के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री के खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत, भोपाली लोगों को बताया था 'होमो सेक्सुअल'

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 26, 2022 02:21 pm IST,  Updated : Mar 26, 2022 02:21 pm IST

चर्चित फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' इस फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री अपने बयान से काफी सुर्खियो में आ गए हैं। इसके बाद उनके खिलाफ मुंबई के वर्सोवा में एक शिकायत दर्ज कराई गई है।

Vivek Agnihotri- India TV Hindi
Vivek Agnihotri Image Source : ANI FILE PHOTO

चर्चित फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' इस फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री अपने बयान से काफी सुर्खियो में आ गए हैं। इसके बाद उनके खिलाफ मुंबई के वर्सोवा में एक शिकायत दर्ज कराई गई है। विवेक ने भोपाली लोगों को होमो सेक्सुअल बताया था। इस पर उनके खिलाफ मुंबई में एक क्रिमिनल कंप्लेंट दर्ज कराई गई है। 

गौरतलब है कि 'द कश्मीर फाइल्स' के प्रोड्यूसर/डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। इसमें उन्होंने भोपाल के रहने वालों के बारे में विवादित बयान दिया। वीडियो वायरल होने के बाद अब इस पर कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी आपत्ति जताई थी।

सोशल मीडिया में वायरल विवेक अग्निहोत्री ने अपने बयान में कहा था कि 'मैं भोपाल में बड़ा हुआ हूं लेकिन मैं भोपाली नहीं हूं। क्योंकि भोपाली का एक अलग connotation होता है। मैं कभी आपको अकेले में समझाऊंगा। किसी भोपाली से पूछना. भोपाली का मतलब है कि वह होमोसेक्सुअल है, नवाबी शौक वाला है'। 

बता दें कि उनके इस बयान पर मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने निशाना साधा था। इसमें उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि 'विवेक अग्निहोत्री जी यह आपका अपना निजी अनुभव हो सकता है। यह आम भोपाल निवासी का नहीं है। मैं भी भोपाल और भोपालियों के संपर्क में 77 से हूं, लेकिन मेरा तो यह अनुभव कभी नहीं रहा। आप कहीं भी रहें 'संगत का असर तो होता ही है'।

गौरतलब है कि विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। कुछ लोगों को यह फिल्म बेहद पसंद आ रही है तो कुछ ने विवेक की इस फिल्म को धर्म विशेष से प्रेरित बताया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।