मुंबई: महाराष्ट्र में शनिवार को कोविड-19 के 3,427 नए मामले सामने आए और 113 संक्रमितों की मौत हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि नए मामलों के साथ राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 1,04,568 मामले हो गए हैं तथा संक्रमण के कारण 113 लोगों की मौत के साथ मृतक संख्या 3,830 पर पहुंच गई है। इसमें बताया गया कि 1,550 लोगों को स्वस्थ होने पर शनिवार को अस्पतालों से छुट्टी दी गई जिसके साथ इस संक्रमण को मात देने वाले लोगों की संख्या 49,346 हो गई है। राज्य में 51,392 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। राज्य में संक्रमण से उबरने वाले लोगों का प्रतिशत 47.2 है तथा मृत्युदर 3.7 फीसदी है।
- Hindi News
- महाराष्ट्र
- महाराष्ट्र में कोविड-19 के 3,427 नए मामलों के साथ कुल 1,04,568 मामले हुए, 113 लोगों की मौत
महाराष्ट्र में कोविड-19 के 3,427 नए मामलों के साथ कुल 1,04,568 मामले हुए, 113 लोगों की मौत
महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस से 113 और लोगों की मौत हो गई है। जिसके बाद मृतकों का कुल आंकड़ा 3830 तक पहुंच गया है। वहीं अगर मुंबई की बात करें तो मुम्बई में आज 69 लोगो की मौत हुई जिसके बाद कुल मृतक संख्या 2113 हो गई है।
Advertisement
India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।
Advertisement
Advertisement
लेटेस्ट न्यूज़
Advertisement
Advertisement