1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. पुणे के रूबी हॉस्पिटल के 25 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, नागपुर में मिले 8 और संक्रमित मरीज

पुणे के रूबी हॉस्पिटल के 25 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, नागपुर में मिले 8 और संक्रमित मरीज

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 21, 2020 11:02 am IST,  Updated : Apr 21, 2020 11:02 am IST

पुणे के रूबी हॉस्पिटल के 25 कर्मचारी कोरोना से पॉजिटिव पाए गए हैं। आज ही नागपुर से भी 8 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं।

Coronavirus Cases in Maharashtra - India TV Hindi
Coronavirus Cases in Maharashtra  Image Source : AP

कोरोना वायरस भारत के स्वास्थ्य ढांचे को किस तरह बीमार बना रहा है, इसका नजारा आज एक बार फिर पुणे से देखने को मिला। पुणे के रूबी हॉस्पिटल के 25 कर्मचारी कोरोना से पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे पहले मुंबई के जसलोक और वॉकहार्ट वहीं दिल्ली के लेडी हार्डिंग और एक कैंसर अस्पताल के डॉक्टर और नर्सिंग स्टॉफ भी कोरोना से पॉजिटिव पाए गए हैं। दूसरी ओर कोरोना वायरस महाराष्ट्र में मुंबई के अलावा अन्य शहरों में भी फैलता जा रहा है। आज ही नागपुर से भी 8 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं।  

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुणे पहले से ही कोरोना संक्रमण का केंद्र बना हुआ था। लेकिन पिछले दिनों कम मामले सामने आने से प्रशासन ने राहत की सांस ली थी। लेकिन पुणे के रूबी हॉस्पिटल में जब 100 लोगो की स्क्रीनिंग की गई तो इसमें से 25 लोग के रिपोर्ट्स पॉजिटिव आए हैं। इस घटना से शहर में फिर एक बार कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ने के आसार नजर आ रहे है। अब तक पुणे शहर में 750 से ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज है, जिनपर इलाज शुरू है। अब ऐसे में हॉस्पिटल के कर्मचारियों को भी संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। 

दूसरी ओर महाराष्ट्र में मुंबई कोरोना वायरस का केंद्र बना हुआ है, यहां कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 3000 को पार कर गया है। वहीं राज्य के दूसरे शहर भी कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। विदर्भ के सबसे बड़े शहर नागपुर में आज 8 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इन्हें मिलाकर नागपुर में कुल 89 कोरोना के मामले सामने आए हैं। इनमें से अब तक 12 इलाज के बाद घर चले गए हैं। वहीं 1 की मृत्यु हो गई है। कोरोना से संक्रमित 76 लोगों का उपचार नागपुर के मेडिकल कॉलेज एवं इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। आज जिन 8 लोगों में  पॉजिटिव पाया गया वे नागपुर के रवि भवन,वनामती में इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।