1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में Covid-19 के 498 नए केस, मृतक संख्या 10 हजार के पार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में Covid-19 के 498 नए केस, मृतक संख्या 10 हजार के पार

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 11, 2021 09:56 am IST,  Updated : Jun 11, 2021 09:56 am IST

महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 498 नए मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,23,497 हो गई।

महाराष्ट्र के ठाणे...- India TV Hindi
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में Covid-19 के 498 नए केस, मृतक संख्या 10 हजार के पार Image Source : PTI

ठाणे (महाराष्ट्र): महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 498 नए मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,23,497 हो गई। वहीं, 65 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या 10 हजार के पार चली गई। एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि ये नए मामले बृहस्पतिवार को सामने आए।

उन्होंने बताया कि 65 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद जिले में मृतक संख्या बढ़कर 10,056 हो गई। जिले में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.92 प्रतिशत है।

इस बीच, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के मामले बढ़कर 1,12,900 हो गए हैं तथा मृतक संख्या 2,220 है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।