1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र में Coronavirus से संक्रमित महिला ने दिया स्वस्थ बच्ची को जन्म

महाराष्ट्र में Coronavirus से संक्रमित महिला ने दिया स्वस्थ बच्ची को जन्म

 Written By: Bhasha
 Published : May 14, 2020 05:02 pm IST,  Updated : May 14, 2020 05:02 pm IST

गर्भावस्था के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई 35 वर्षीय एक महिला ने नवी मुंबई के एक अस्पताल में स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया है।

महाराष्ट्र में Coronavirus से संक्रमित महिला ने दिया स्वस्थ बच्ची को जन्म- India TV Hindi
महाराष्ट्र में Coronavirus से संक्रमित महिला ने दिया स्वस्थ बच्ची को जन्म Image Source : PTI

ठाणे: गर्भावस्था के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई 35 वर्षीय एक महिला ने नवी मुंबई के एक अस्पताल में स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया है। अधिकारियों ने बताया कि महिला गर्भावस्था के 36वें सप्ताह में वायरस से संक्रमित पाई गई। इसके बाद प्रसव की योजना निजी अस्पताल की बहु विशेषज्ञों वाली कोविड कार्यबल टीम ने सतर्कता पूर्वक तैयार की।

वाशी स्थित हीरानंदानी अस्पताल में आंतरिक चिकित्सा विभाग की डॉक्टर फराह इंगाले ने कहा कि मरीज का स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा-निर्देश के अनुसार इलाज किया गया और उसपर उपचार का सही असर हुआ। स्त्री रोग और प्रसूति विभाग की डॉक्टर मंजरी मेहता ने कहा इसके बाद सर्वसम्मति से ऑपरेशन के जरिए प्रसव कराने का निर्णय लिया गया।

महिला ने आठ मई को तीन किलोग्राम की स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। बाल विभाग के डॉक्टर कुमार साल्वी ने कहा कि मां और बच्ची को जन्म के बाद अलग रखा गया ताकि उस पर निगरानी रखी जा सके। परिवार को भी घर पर पृथक रहने के दिशा-निर्देश की जानकारी दी गई।

अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि जन्म के बाद बच्ची और उसकी मां के नमूने लिए गए जिसकी जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। इन दोनों को मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।