1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. कोरोना वायरस: महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के दो नए केस मिले, कुल संख्या बढ़कर 20 हुई

कोरोना वायरस: महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के दो नए केस मिले, कुल संख्या बढ़कर 20 हुई

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 13, 2021 10:50 pm IST,  Updated : Dec 13, 2021 10:50 pm IST

एक नया मामला लातूर और एक अन्य मामला पुणे में पाया गया है।

कोरोना वायरस: महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के दो नए केस मिले, कुल संख्या बढ़कर 20 हुई- India TV Hindi
कोरोना वायरस: महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के दो नए केस मिले, कुल संख्या बढ़कर 20 हुई Image Source : PTI

Highlights

  • महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के दो नए केस मिले
  • एक लातूर और एक केस पुणे में मिला
  • कुल मामलों की संख्या बढ़कर 20 हुई

मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के नए स्वरूप ओमिक्रॉन से दो और लोग सोमवार को संक्रमित पाए गए। दोनों ने दुबई की यात्रा की थी। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग ने बताया कि एक नया मामला लातूर और एक अन्य मामला पुणे में पाया गया है। पुणे में सामने आयी मरीज 39 वर्षीय महिला है जबकि लातूर का संक्रमित 33 वर्षीय पुरुष है। इसी के साथ राज्य में ओमीक्रोन से संक्रमित पाए गए लोगों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है। 

विभाग के मुताबिक, दोनों मरीजों में बीमारी के लक्षण नहीं थे और वे टीके की दोनों खुराक ले चुके थे। दोनों ने दुबई की यात्रा की थी। इसके मुताबिक, मरीजों के तीन करीबी संपर्कों का पता लगाकर उनकी जांच की गई और तीनों संक्रमित नहीं पाए गए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।