1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Cyrus Mistry News: कल होगा साइरस मिस्त्री का अंतिम संस्कार, जानें जगह और समय से जुड़ी जानकारी

Cyrus Mistry News: कल होगा साइरस मिस्त्री का अंतिम संस्कार, जानें जगह और समय से जुड़ी जानकारी

 Reported By: Namrata Dubey Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Sep 05, 2022 12:35 pm IST,  Updated : Sep 05, 2022 01:09 pm IST

Cyrus Mistry News: साइरस के परिवार का कोई सदस्य सुबह हॉस्पिटल में नहीं पहुंच सका। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि साइरस का परिवार विदेश में है और उनके आज रात तक मुंबई पहुंचने की संभावना है।

Cyrus Mistry- India TV Hindi
Cyrus Mistry Image Source : INDIA TV GFX

Highlights

  • मंगलवार को होगा साइरस मिस्त्री का अंतिम संस्कार
  • उनका पोस्टमार्टम बीती रात 2.30 बजे से 3 बजे के आसपास पूरा हुआ
  • यूके में हैं साइरस के बेटे और पत्नी

Cyrus Mistry News: टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री (Cyrus Mistry) की रविवार को मुंबई के पास एक सड़क एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। उनका पोस्टमार्टम बीती रात 2.30 बजे से 3 बजे के आसपास पूरा हुआ। अब खबर सामने आई है कि उनका अंतिम संस्कार कल (मंगलवार) सुबह 11 बजे मुंबई के वर्ली श्मशान भूमि में किया जाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक, साइरस के परिवार का कोई सदस्य सुबह हॉस्पिटल में नहीं पहुंच सका। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि साइरस का परिवार विदेश में है और उनके आज रात तक मुंबई पहुंचने की संभावना है। 

यूके में हैं साइरस के बेटे और पत्नी 

साइरस मिस्त्री के बेटे और पत्नी एक फैमिली फंक्शन के लिए यूके में हैं। उनके सोमवार को मुंबई पहुंचने की संभावना है। इसी साल 28 जून को साइरस के पिता और बिजनेस टाइकून पालोनजी मिस्त्री (93) का भी निधन हुआ था। 

कार की हो रही फॉरेंसिक जांच

हादसे का शिकार हुई कार की फॉरेंसिक जांच की जा रही है। इससे यह पता चलेगा कि दुर्घटना का असली कारण क्या है। पुलिस के मुताबिक घटनास्थल पर कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं था और न ही उनकी कार में कोई कैमरा था। सड़क की स्थिति भी अच्छी थी। ऐसे में अब यह जांच हो रही है कि आखिर गलती कहां हुई है।

तेज रफ्तार में गाड़ी चला रही थीं अनायता पंडोले

पालघर पुलिस के मुताबिक, अनायता पंडोले गाड़ी को तेज रफ्तार में चला रही थीं। उन्होंने गलत दिशा (बांए से) से एक दूसरी गाड़ी से आगे निकलने की कोशिश की थी और उनके पति JM फाइनेंशियल के CEO दरीयस पंडोले उनके बगल वाली सीट पर बैठे थे। 

साइरस मिस्त्री के पोस्टमार्टम में सामने आई ये बात

साइरस मिस्त्री के पोस्टमार्टम में सामने आया है कि उनके शरीर के इंटरनल vital ऑर्गन बुरी तरह से चोटिल हुए थे। जिसे मेडिकल टर्म में pollytrauma कहते हैं। इसी वजह से साइरस मिस्त्री की मौके पर ही मौत हो गई थी। जेजे अस्पताल प्रशासन ने साइरस मिस्त्री और उनके दोस्त जहांगीर पंडोले की पोस्ट मॉर्टम रिपोर्ट को कासा पुलिस थाने (जहां एक्सिडेंट हुआ उस लोकल पुलिस थाने में ) भेज दी है। सूत्रों के मुताबिक मल्टीपल हेड इंजरी और शरीर के बाएं हिस्से में काफी चोट लगी थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।