1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई के धीरूभाई अंबानी स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, आरोपी को पुलिस ने किया ट्रेस

मुंबई के धीरूभाई अंबानी स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, आरोपी को पुलिस ने किया ट्रेस

 Reported By: Rajiv Singh
 Published : Jan 11, 2023 10:35 am IST,  Updated : Jan 11, 2023 10:55 am IST

धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की स्थापना आज से करीब 20 साल पहले 2023 में हुई थी और इसमें LKG से लेकर पोस्ट सेकेंडरी लेवल तक की पढ़ाई होती है।

Dhirubhai Ambani International School, DAIS- India TV Hindi
धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में फोन कर शख्स ने बम से उड़ाने की धमकी दी है। Image Source : FILE

मुंबई: मुंबई के BKC में स्थित धीरूभाई अंबानी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। स्कूल के लैंडलाइन पर मंगलवार की शाम 4:30 बजे एक शख्स ने कॉल कर कहा कि मैंने आपके स्कूल में टाइम बम लगाया है। इतना बोलकर कॉलर ने फोन कट कर दिया। स्कूल की शिकायत के आधार पर बीकेसी पुलिस ने अज्ञात कॉलर के खिलाफ IPC की धारा 505 (1)(B) और 506 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक कॉल करने वाले शख्स को ट्रेस कर लिया गया है और पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।

नीता अंबानी हैं स्कूल की चेयरपर्सन

बता दें कि BKC में स्थित धीरूभाई अंबानी स्कूल (DAIS) देश के सबसे जानेमाने प्राइवेट स्कूलों में से एक हैं। इस स्कूल की चेयरपर्सन नीता अंबानी हैं। इस स्कूल की स्थापना आज से करीब 20 साल पहले 2023 में हुई थी और इसमें LKG से लेकर पोस्ट सेकेंडरी लेवल तक की पढ़ाई होती है। यह स्कूल आधुनिकतम सुविधाओं से लैस है और करीब 1,30,000 स्क्वेयर फीट के इलाके में फैला है। स्कूल की हर क्लास में पब्लिक एड्रेस सिस्टम, डिस्प्ले और राइटिंग बोर्ड्स हैं। इसके साथ ही छात्रों के लिए ब्रॉडबैंड इंटरनेट, लॉकर और एसी आदि की भी व्यवस्था है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।