1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. एकनाथ शिंदे की सेहत अब कैसी है? आज बनेंगे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम

एकनाथ शिंदे की सेहत अब कैसी है? आज बनेंगे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Dec 05, 2024 04:11 pm IST,  Updated : Dec 05, 2024 04:11 pm IST

एकनाथ शिंदे आज डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे। इससे पहले उनकी सेहत को लेकर खबरें आई थीं। उनकी तबीयत काफी दिनों से खराब चल रही थी। ऐसे में आइए जानते हैं कि अब उनकी तबीयत कैसी है?

एकनाथ शिंदे- India TV Hindi
एकनाथ शिंदे Image Source : PTI

महाराष्ट्र की राजनीति में आज एक और नया अध्याय जुड़ने वाला है। आज मुंबई के आजाद मैदान में देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण के साथ ही देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार सीएम बन जाएंगे। इन दिनों महाराष्ट्र की राजनीति में देवेंद्र फडणवीस के साथ कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की भी खूब चर्चा रही। कभी उनके स्वास्थ्य को लेकर तो कभी उनकी नाराजगी की खबरें सामने आती रही हैं। अब खबर सामने आई है कि आखिरी वक्त पर वह डिप्टी सीएम के पद पर शपथ लेने के लिए तैयार हो गए हैं। 

एकनाथ शिंदे की सेहत?

इससे पहले एकनाथ शिंदे की सेहत को लेकर खबरें आई थीं। उनकी तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही थी। स्वास्थ्य समस्याओं के कारण एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद अपने पैतृक गांव सातारा चले गए थे। उन्हें तेज बुखार हो गया था, जिसके बाद शनिवार को चिकित्सकों की एक टीम ने उनकी जांच की थी। मुंबई लौटने के बाद भी उनकी सेहत में सुधार नहीं होने पर उन्हें मंगलवार को ठाणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले कुछ समय से वह सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित थे। हालांकि, अब वह पूरी तरह से ठीक हैं।

डिप्टी सीएम बनने के लिए राजी हुए शिंदे

अब खबर सामने आई है कि एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम के पद पर शपथ लेने के लिए मान गए हैं। शिवसेना के नेता उदय सामंत ने कहा कि अगर एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री पद की शपथ नहीं लेते हैं तो शिवसेना का कोई भी विधायक नई सरकार में कोई जिम्मेदारी नहीं लेगा। शपथ ग्रहण समारोह से कुछ घंटे पहले संवाददाताओं से बातचीत में सामंत ने यह भी कहा कि शिवसेना के किसी भी विधायक का इरादा उपमुख्यमंत्री बनने का नहीं है और इस पद पर शिंदे ही होने चाहिए। 

निवर्तमान सरकार में मुख्यमंत्री रहे शिवेसना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने संकेत दिया है कि वह उपमुख्यमंत्री के रूप में नई सरकार में शामिल होने के इच्छुक नहीं हैं। सामंत ने कहा, "यदि एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री पद स्वीकार नहीं करते हैं तो शिवेसना का कोई भी विधायक सरकार में कोई जिम्मेदारी नहीं लेगा।" शिवसेना नेता ने कहा, "हमने शिंदे को भी बिल्कुल स्पष्ट कर दिया है कि उन्हें नई सरकार में उपमुख्यमंत्री बनना ही चाहिए।" सामंत ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि शिंदे उन सभी की मांग मान लेंगे।

ये भी पढ़ें-

Maharashtra CM Oath Ceremony LIVE: तीसरी बार सीएम बनेंगे देवेंद्र फडणवीस, नेताओं के मुंबई पहुंचने का सिलसिला जारी

'तेरे जैसा यार कहां', जिगरी दोस्त हैं देवेंद्र फडणवीस और धनंजय मुंडे, कई बार की एक दूसरे की मदद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।