1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. उद्धव और राज ठाकरे के साथ आने पर एकनाथ शिंदे ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या बोले

उद्धव और राज ठाकरे के साथ आने पर एकनाथ शिंदे ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या बोले

 Reported By: Sameer Bhaudas Bhise, Edited By: Amar Deep
 Published : Apr 22, 2025 04:30 pm IST,  Updated : Apr 22, 2025 04:30 pm IST

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इंडिया टीवी से खास बातचीत की। वहीं उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के साथ आने की अटकलों पर उन्होंने कहा कि यह उनका आंतरिक मामला है। इस मुद्दे पर वह अभी कुछ नहीं कह सकते हैं। उन्होंने कहा कि सही समय आने पर जवाब दूंगा

उद्धव और राज ठाकरे के साथ आने पर एकनाथ शिंदे ने दिया बयान।- India TV Hindi
उद्धव और राज ठाकरे के साथ आने पर एकनाथ शिंदे ने दिया बयान। Image Source : PTI/FILE

मुंबई: महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर उथल-पुथल की संभावना नजर आ रही है। एक बार फिर उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के साथ आने की अटकलें तेज हो गई हैं। वहीं इस मुद्दे पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इंडिया टीवी से खास बातचीत की। एकनाथ शिंदे ने इस पूरे मामले पर अपना मौन तोड़ा और इंडिया टीवी से कहा कि सही समय आने पर जवाब दूंगा। उन्होंने कहा कि अभी उनकी बातचीत प्राथमिक दौर में है। ये दोनों का आपसी मामला है। उन्होंने कहा कि मुझे अभी इस मामले में नहीं पड़ना है। शिंदे ने कहा कि उद्धव ठाकरे को विधानसभा में जनता ने उनकी जगह दिखा दी है। 100 लड़कर भी सिर्फ 20  विधायक ही जीते।

पानी की समस्या पर बोले शिंदे

वहीं गर्मियों का मौसम आते ही महाराष्ट्र के कई इलाकों में पानी की समस्या भी शुरू हो गई है। पानी की किल्लत पर बात करते हुए एकनाथ शिंदे ने कहा कि पानी की जो समस्या है, इसे मैं देख रहा हूं। उन्होंने कहा कि हमारे जो कलेक्टर हैं, उन्हें कई अधिकार दिए गए हैं। जहां पानी की समस्या है, वहां तत्काल पीने के पानी का टैंकर की व्यवस्था की जाए। जहां भी जिलाधिकारी हैं, उसे अपनी पूरी टीम को काम पर लगाना चाहिए। इसके अलावा जहां पानी की किल्लत है, वहां सर्वे करने के लिए कहा गया है। सर्वे कर तुरंत पीने के पानी की व्यवस्था करनी चाहिए, यह सारे अधिकार कलेक्टर को दिए गए हैं। 

समय आने पर देंगे जवाब

वहीं उद्धव और राज ठाकरे के एक साथ आने पर एकनाथ शिंदे ने कहा कि मैं इस बारे में सही समय आने पर जवाब दूंगा। यह प्राथमिक बातचीत है। ये दोनों पार्टियों का अंदरूनी मामला है। मैं इस पर ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहता। हमारी महयुति सरकार पूरी तरह अच्छे से काम कर रही है। विधानसभा में महायुति को जीत हासिल हुई है और आगे भी महायुति साथ में चुनाव लड़ेगी और जीतेगी। एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता ने उद्धव ठाकरे को उनकी जगह दिखा दी है। 100 सीटों पर चुनाव लड़ने के बाद भी सिर्फ 20 विधायक जीत कर आए हैं। हमारे पास तो 232 विधायक हैं।

यह भी पढ़ें- 

'इस जन्म में बीजेपी...', अब पप्पू यादव ने दिया बड़ा बयान; जानें क्या बोल गए

सऊदी अरब ने हवा में पीएम मोदी का किया स्पेशल वेलकम, सामने आया Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।