1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई एयरपोर्ट के बाहर कुर्ता फाड़ लड़ाई, दो गुटों में जमकर चले थप्पड़ और घूंसे; बवाल का देखें VIDEO

मुंबई एयरपोर्ट के बाहर कुर्ता फाड़ लड़ाई, दो गुटों में जमकर चले थप्पड़ और घूंसे; बवाल का देखें VIDEO

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jun 04, 2025 05:49 pm IST,  Updated : Jun 04, 2025 05:50 pm IST

मुंबई एयरपोर्ट पर दो गुटों में भारी बवाल हुआ। एयरपोर्ट के बाहर ही कैब ड्राइवर और सिक्योरिटी गार्ड आपस में भिड़ गए। दोनों गुटों के बीच जमकर थप्पड़ और घूंसे चले।

सिक्योरिटी स्टाफ और कैब ड्राइवर के बीच बवाल- India TV Hindi
सिक्योरिटी स्टाफ और कैब ड्राइवर के बीच बवाल

देश का सबसे बिजी हवाई अड्डा जंग का अड्डा बन गया। दरअसल, मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें भारी बवाल और हंगामे को देखा जा सकता है। ये सब पार्किंग विवाद को लेकर हुआ। कैब ड्राइवर और सिक्योरिटी गार्ड आपस में भिड़ गए। काफी मुशक्कत के बाद इस लड़ाई को शांत कराया गया।

कोई थप्पड़, कोई घूंसे मार रहा

वीडियो में देखा जा सकता है कि कोई थप्पड़ों से मार रहा है, तो कोई घूंसे मार रहा है। कहीं किसी ने किसी का कॉर्लर पकड़ा है। कोई किसी को नीचे गिराकर पीट रहा है। किसी के हाथ में बेल्ट है। ये मंजर मुंबई एयरपोर्ट के बाहर का है। तीन से चार जगह लोग एक दूसरे से उलझे हुए हैं। एक दूसरे को पीट रहे हैं। एयरपोर्ट पर जारी संग्राम के बीच लोग टैक्सियों से निकल रहे हैं।

सिक्योरिटी स्टाफ और ड्राइवर में भिड़ंत 

मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ये बवाल क्रिस्टल सिक्योरिटी स्टाफ और ड्राइवर के बीच हुआ है। पार्किंग को लेकर शुरू हुई बहस जल्द ही मारपीट में बदल गई। एक तरफ क्रिस्टल सिक्योरिटी स्टाफ थे, तो दूसरे खेमे में टैक्सी ड्राइवर। किसी के सिर में चोट आई। किसी के कपड़े फटे, लेकिन जंग काफी देर तक नहीं रुकी। एयरपोर्ट पर मौजूद CISF जवान भी बचाव के लिए आए। काफी देर तक कोशिश की, तब जाकर विवाद काबू में आ पाया।

पार्किंग को लेकर हुआ बड़ा विवाद 

वीडियो में देखा जा सकता है कि एयपोर्ट पर बहुत सी टैक्सियां लगी हुई हैं। इसी दौरान क्रिस्टल सिक्योरिटी और ड्राइवरों के बीच पार्किंग को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद क्रिस्टल सिक्योरिटी और ड्राइवरों ने एक दूसरे को पीटना शुरू कर दिया। फिलहाल, पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक

बता दें कि मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को आधिकारिक तौर पर छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (CSMIA) के नाम से जाना जाता है। यह भारत के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक है। इसे पहले सांताक्रूज़ हवाई अड्डे के नाम से जाना जाता था। इसमें 11 बोर्डिंग ब्रिज हैं और इसकी वार्षिक यात्री क्षमता 10 मिलियन है।

(रिपोर्ट- गोविंद ठाकुर)

ये भी पढ़ें-

Raxaul-Haldia 6 Lane Expressway को मिली मंजूरी, रूट जान खुश हो जाएंगे बिहार के लोग, सफर होगा आसान

लड़की के साथ 5 दरिंदों ने किया गैंगरेप, फिर हत्या कर पपीते के पेड़ से लटकाया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।