1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुम्बई के बाजार में 18 घंटों से लगी है आग, बुझाने का काम जारी

मुम्बई के बाजार में 18 घंटों से लगी है आग, बुझाने का काम जारी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 05, 2020 02:42 pm IST,  Updated : Oct 05, 2020 02:42 pm IST

दक्षिण मुंबई के मस्जिद बंदर इलाके में एक बाजार में तीन मंजिला व्यावसायिक इमारत में लगी आग बुझाने का काम 18 घंटे बाद भी जारी है।

Fire Mumbai- India TV Hindi
Fire Mumbai Image Source : FILE

मुम्बई। दक्षिण मुंबई के मस्जिद बंदर इलाके में एक बाजार में तीन मंजिला व्यावसायिक इमारत में लगी आग बुझाने का काम 18 घंटे बाद भी जारी है। अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान दमकल विभाग का एक कर्मी भी घायल हो गया। अधिकारियों के मुताबिक मस्जिद बंदर इलाके में जामा मस्जिद के पास स्थित तीन मंजिला इमारत में रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे आग लगी थी। 

अधिकारियों ने बताया कि शुरुआत में आग ‘तीसरी श्रेणी’ की थी, जो बाद में ‘चौथी श्रेणी’ में बदल गई। उन्होंने बताया कि दमकल की 16 गाड़ियां, अनेक ‘जम्बो वॉटर टैंकर’, तीन ‘टर्न टेबल’ सीढ़ियां और एक एम्बुलेंस मौके पर मौजूद है। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के प्रयास जारी है, जिससे इलाके में घना धुआं छा गया है। 

अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान 40 वर्षीय एक दमकल कर्मी घायल हो गया, जिसे नजदीकी सरकारी जे जे अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उन्होंने बताया कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।