1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. पुलिस ने परमबीर सिंह से करीब सात घंटे पूछताछ की, पूर्व पुलिस कमिश्नर ने सभी आरोपों को बताया गलत

पुलिस ने परमबीर सिंह से करीब सात घंटे पूछताछ की, पूर्व पुलिस कमिश्नर ने सभी आरोपों को बताया गलत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 25, 2021 07:52 pm IST,  Updated : Nov 25, 2021 07:54 pm IST

सूत्रों के मुताबिक, परमबीर सिंह को वापस जांच के लिए बुलाया जाएगा। सिंह जांच में सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने शिकायतकर्ता के आरोपों पर कहा कि मुझे इसकी जानकारी नहीं है।

Former Mumbai police commissioner Param Bir Singh grilled by crime branch- India TV Hindi
मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह बृहस्पतिवार को मुंबई पुलिस के समक्ष पेश हुए। Image Source : PTI

Highlights

  • परमबीर सिंह अपराध शाखा की इकाई-11 के कार्यालय से शाम करीब 6:15 बजे निकले।
  • परमबीर सिंह के खिलाफ गोरेगांव पुलिस थाने में मामला दर्ज है।
  • सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ्तारी से छूट देते हुए उन्हें जांच में शामिल होने का निर्देश भी दिया था।

मुंबई: मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह बृहस्पतिवार को मुंबई पुलिस के समक्ष पेश हुए और उनसे करीब सात घंटे तक पूछताछ की गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सिंह अपराध शाखा की इकाई-11 के कार्यालय से शाम करीब 6:15 बजे निकले। मुंबई की एक अदालत द्वारा भगोड़ा घोषित किए गए आईपीएस अधिकारी परमबीर सिंह जबरन वसूली के मामले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए अपराध शाखा के समक्ष पेश हुए। सिंह के खिलाफ गोरेगांव पुलिस थाने में मामला दर्ज है। 

सूत्रों के मुताबिक, परमबीर सिंह को वापस जांच के लिए बुलाया जाएगा। सिंह जांच में सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने शिकायतकर्ता के आरोपों पर कहा कि मुझे इसकी जानकारी नहीं है। मुंबई की एक अदालत ने परमबीर सिंह को भगोड़ा घोषित किया है। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ्तारी से छूट देते हुए उन्हें जांच में शामिल होने का निर्देश भी दिया था।

एक अधिकारी ने बताया कि सिंह चंडीगढ़ से यहां पहुंचे। उन्होंने कहा कि हवाई अड्डे से निकलने के बाद सिंह मुंबई पुलिस की अपराध शाखा की इकाई-11 के समक्ष पेश हुए। गोरेगांव थाने में दर्ज रंगदारी के मामले में उनका बयान दर्ज किया गया। सुप्रीम कोर्ट ने पिछले दिनों उनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए गिरफ्तार नहीं करने का आदेश दिया था।

गौरतलब है कि उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर एक गाड़ी से विस्फोटक मिलने के बाद दर्ज मामले में मुंबई पुलिस के अधिकारी सचिन वाजे की गिरफ्तारी के बाद सिंह को मार्च 2021 में मुंबई पुलिस कमिश्नर पद से हटा दिया गया था। इसके बाद सिंह को होम गार्ड्स का महानिदेशक नियुक्त किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।