वाशिमः महाराष्ट्र में वाशिम जिले में एक दूल्हा ट्रैक्टर पर बिठाकर दुल्हन को मंडप तक ले गया। इसके बाद शादी किया। यह विवाह हिंगोली जिले के सेनगाव तालुका के खडज गांव में संपन्न हुआ। इस विवाह समारोह के केंद्र में थे दूल्हा विट्ठल, जो स्वयं एक किसान हैं। उन्होंने अपनी दुल्हन दयानेश्वरी को परंपरागत रीति से हटकर, फूलों से सजाए गए ट्रैक्टर पर बिठाकर विवाह मंडप तक लाया। इसका वीडियो भी सामने आया है।
ट्रैक्टर पर बैठे दूल्हा और दुल्हन दिख रहे थे बेहद खुश
वीडियो में देखा जा रहा है कि ट्रैक्टर में बैठे दुल्हन और दूल्हा दोनों काफी खुश हैं। फूलों से सजे ट्रैक्टर में बैठे दूल्हन और दूल्हा दोनों मुस्करा रहे हैं। दुल्हा बारात में लगे पंडाल के अंदर से ट्रैक्टर को लेकर मंडप तक पहुंचा और इसके बाद दोनों की धूमधाम से शादी भी हुई। शादी समारोह में दोनों तरफ से बड़ी संख्या में मेहमान भी पहुंचे थे।
आकर्षण का केंद्र बनी ये शादी
ट्रैक्टर पर हुई यह अनोखी 'ब्राइडल एंट्री' न सिर्फ शादी में आए मेहमानों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी, बल्कि इसने ग्रामीण जीवन की सादगी, आत्मनिर्भरता और गर्व को भी सुंदर रूप में प्रस्तुत किया। जहां अक्सर शादियों में भव्य गाड़ियां या घोड़े देखे जाते हैं, वहीं विट्ठल ने यह दिखा दिया कि एक किसान के लिए उसका ट्रैक्टर सिर्फ एक वाहन नहीं, बल्कि उसकी मेहनत और पहचान का प्रतीक भी है।
जहां अक्सर शादियों में महंगी गाड़ियां, बग्गियां या घोड़े देखे जाते हैं, वहीं इस नवविवाहित जोड़े ने सामाजिक संदेश दिया जो जिले भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। वाशिम जिले के इस युवा किसान ने राज्य के किसानों का ध्यान अपनी ओर केंद्रित किया है जिसे लेकर किसान विट्ठल और दयनेश्वरी की हर जगह प्रशंसा हो रही है।
यहां देखें वीडियो
समाज को संदेश देना चाहते थे विट्ठल शिंदे
बता दें कि वाशिम जिले के रिसोड़ तालुका स्थित यवती गांव के रहने वाले किसान विट्ठल शिंदे चाहते थे कि उनकी शादी किसान परिवेश में संपन्न हो। इसी कारण उन्होंने ट्रैक्टर का चुनाव किया। वह चाहते थे कि चमक-दमक से दूर वह ऐसी शादी करें ताकि समाज में बड़ा संदेश जाए और लोगों को अच्छा भी लगे।
रिपोर्ट- इमरान, वाशिम
संपादक की पसंद