1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मूसलाधार बारिश से मुंबई-पुणे बेहाल, 15 सोसाइटी में घुसा पानी, नदी में तब्दील हुईं सड़कें

मूसलाधार बारिश से मुंबई-पुणे बेहाल, 15 सोसाइटी में घुसा पानी, नदी में तब्दील हुईं सड़कें

 Written By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jul 25, 2024 10:35 am IST,  Updated : Jul 25, 2024 12:40 pm IST

IMD Weather Update: भारी बारिश की वजह से मुंबई, पुणे समेत राज्य के कई हिस्सों में आम जन-जीवन प्रभावित है। मुंबई में बुधवार रात से लगातार बारिश हो रही है। बारिश से मुंबई के कई इलाकों में जलभराव हो गया है।

महाराष्ट्र के कई हिस्से में मूसलाधार बारिश- India TV Hindi
महाराष्ट्र के कई हिस्से में मूसलाधार बारिश Image Source : ANI

IMD Weather Update: महाराष्ट्र में पिछले हफ्ते से मॉनसून एक्टिव है, जिसकी वजह से कई हिस्सों में लगातार रुक-रुककर मूसलाधार बारिश हो रही है। भारी बारिश की वजह से मुंबई, पुणे समेत राज्य के कई हिस्सों में आम जन-जीवन प्रभावित है। मुंबई में बुधवार रात से लगातार बारिश हो रही है। बारिश से मुंबई के कई इलाकों में जलभराव हो गया है, जिसके चलते लोगों और वाहनों का गुजरना मुश्किल हो गया है। 

मुंबई में हो रही बारिश से कई निचले इलाकों में पानी भरना शुरू हो गया है। इस बीच, मौसम विभाग ने महाराष्ट्र में जोरदार बारिश जारी रहने की भविष्यवाणी की है। महाराष्ट्र में भारी बारिश की वजह से कई जगहों पर स्कूल बंद कर दिए गए हैं। 

मुंबई में भारी बारिश के बाद हुए जलभराव के कारण अंधेरी सबवे भी बंद कर दिया गया है। 

वहीं, मुंबई में भारी बारिश के कारण वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर यातायात बाधित रहा।

पुणे में भारी बारिश के कारण शहर में जगह-जगह पानी भर गया है। नदी किनारे की हाउसिंग सोसायटी में पानी भर गया है। सिंहगढ़ रोड इलाके की 15 सोसायटी में बारिश का पानी घुस गया है। लगभग 1000 लोग पानी में फंसे हुए हैं। लोगों को बाहर निकालने के लिए दमकल विभाग के लोग जुटे हैं।

कुछ जगहों पर तो हालत ऐसे हैं कि पानी कमर तक पहुंच गया है। पुणे के एकता नगर में पानी भरा है। पुणे में बाबा भिड़े पुल पानी में डूब गया है, इसलिए नागरिकों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है।

पुणे के चार अलग अलग जगहों पर 100 मिलीमीटर से भी ज्यादा बारिश दर्ज की गई। पुणे पिंपरी चिंचवाड़ शहर में स्कूलों को छुट्टी प्रशासन ने जारी की है। 

मौसम विभाग के मुताबिक, मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ में गुरुवार को भारी बारिश होगी। मौसम विभाग ने गुरुवार को मुंबई के लिए येलो अलर्ट, ठाणे और पालघर के लिए ऑरेंज और रायगढ़ के लिए भी आरेंज अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ें- 

जन्मदिन मना लौटा स्पा, गला कटा मिला शव, दुष्कर्म समेत कई आपराधिक मामले थे दर्ज

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक और हादसा, बस ने ट्रक को मारी टक्कर, 3 की मौत और 87 घायल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।