1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. IMD Weather Alert: महाराष्ट्र का कैसा रहेगा मौसम, कहीं ऑरेंज तो कहीं येलो अलर्ट हुआ जारी, आप भी रहें सावधान

IMD Weather Alert: महाराष्ट्र का कैसा रहेगा मौसम, कहीं ऑरेंज तो कहीं येलो अलर्ट हुआ जारी, आप भी रहें सावधान

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : May 22, 2025 07:02 am IST,  Updated : May 22, 2025 07:02 am IST

महाराष्ट्र में मंगलवार की शाम बारिश देखने को मिली है। इस बीच देश के अलग-अलग इलाकों में आई आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के बाद महाराष्ट्र में भी मौसम को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है।

IMD Weather Alert weather of Maharashtra orange and yellow alert has been issued- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FILE PHOTO

देशभर के कई इलाकों में बुधवार की शाम तेज आंधी, बारिश और ओला वृष्टि देखने को मिली। इस बीच महाराष्ट्र के मौसम की अगर बात करें तो महाराष्ट्र में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। 25 मई तक के लिए भारतीय मौसम विभाग यानी आईएमडी ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। साथ ही मौसम विभाग ने रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे, सतारा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा 25 मई तक मछुआरों को समुद्र में ना जाने की चेतावनी जारी की गई है। बता दें कि महाराष्ट्र के कई जिलों समेत मुंबई महानगर में मंगलवार को बारिश हुई।

मछुआरों के लिए चेतावनी जारी

हालांकि मौसम विभाग ने महानगर में बुधवार और गुरुवार को भारी बारिश होने की बात कही है। मुंबई सहित ठाणे और पालघर में आगामी तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। खराब मौसम के चलते मछुआरों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। मौसम विभाग ने कहा कि महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में 21 मई से 24 मई तक भारी बारिश हो सकती है। साथ ही, बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की भी आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक, अरब सागर में एक मौसम प्रणाली बन रही है। मुंबई के मौसम विभाग केंद्र ने बताया कि अरब सागर के मध्य पूर्वी भाग में कर्नाटक तट के पास चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनने की संभावना है।

बारिश और आंधी की संभावना

22 मई को लेकर मौसम विभाग ने कहा कि महाराष्ट्र के आसपास कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। धीरे-धीरे यह उत्तर की ओर बढ़ेगा और शक्तिशाली भी हो सकता है। इस दौरान बारिश कोंकण, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र और मुंबई जैसे इलाके को प्रभावित कर सकता है। इस दौरान कुछ जगहों पर भारी बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। इस दौरान हवा की रफ्तार 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटे तक हो सकती है। इस दौरान कुछ इलाकों में गरज हवा की रफ्तार 30-40 किमी प्रतिघंटा रहने की संभावना है। बता दें कि महाराष्ट्र और गोवा के पास समुद्र में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। यह 24 मई तक उत्तर की ओर बढ़ सकता है और मजबूत हो सकता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।