1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई एयरपोर्ट पर उड़ान से पहले खराब हुई फ्लाइट, पैसेंजर्स को घंटों तक कराया गया इंतजार; किया हंगामा

मुंबई एयरपोर्ट पर उड़ान से पहले खराब हुई फ्लाइट, पैसेंजर्स को घंटों तक कराया गया इंतजार; किया हंगामा

 Reported By: Saket Rai Edited By: Amar Deep
 Published : Sep 15, 2024 11:15 am IST,  Updated : Sep 15, 2024 11:15 am IST

मुंबई एयरपोर्ट पर उड़ान से ठीक पहले इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट खराब हो गई। इस दौरान यात्रियों को फ्लाइट में बैठाकर घंटों तक इंतजार कराया गया। बाद में यात्रियों ने फ्लाइट से निकल कर एयरपोर्ट पर हंगामा किया।

उड़ान से पहले खराब हुई फ्लाइट।- India TV Hindi
उड़ान से पहले खराब हुई फ्लाइट। Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE/PTI

मुंबई: इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट में देरी के बाद मुंबई एयरपोर्ट पर यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि फ्लाइट मुंबई से दोहा जाने वाली थी। फ्लाइट का समय सुबह 3:55 बजे था। लेकिन टेक्निकल एरर की वजह से फ्लाइट की उड़ान में देर हो गई। इस दौरान यात्रियों को काफी देर तक फ्लाइट के अंदर बैठाए रखा गया। इसके बाद यात्रियों ने इंडिगो एयरलाइंस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया है। यात्रियों का आरोप है कि उन्हें फ्लाइट में बैठा दिया गया, लेकिन उन्हें यह नहीं बताया गया कि इंजन में खराबी है।

टेक्निकल एरर की जानकारी

प्राथमिक रूप से मिली जानकारी के मुताबिक इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट लेट होने का कारण टेक्निकल एरर बताया जा रहा है। सुबह मुंबई से दोहा जाने वाली इंडिगो एयरलाइन की 3:55 बजे की फ्लाइट ने उड़ान नहीं भरी। इसके बाद यात्रियों ने हंगामा किया। यात्रियों का आरोप है कि उन्हें फ्लाइट में बैठा दिया गया, लेकिन उन्हें नहीं बताया गया कि इंजन में खराबी है। यात्रियों को बोर्डिंग के बाद करीब 3 से 4 घंटे तक विमान में इंतजार कराया गया, जिसके बाद उन्होंने शिकायत की। इस दौरान एयरपोर्ट पर इंडिगो कर्मचारियों के साथ यात्रियों की बहस भी हुई।

250-300 यात्री फंसे

यात्रियों को कई घंटे तक फ्लाइट में बैठाए रखा गया। कुछ घंटों के इंतजार के बाद यात्रियों को विमान से निकालकर इमीग्रेशन वेटिंग एरिया में बैठा दिया गया। पैसेंजर्स का आरोप है कि उन्हें अब तक एयरलाइन द्वारा कोई ठोस जानकारी नहीं दी गई है और एयरपोर्ट से बाहर निकलने की अनुमति भी नहीं मिल रही है। हालांकि कुछ देर पहले एयरलाइंस ने उनसे कहा कि वो होटल में ठहरने का इंतजाम कर रहे हैं। इस फ्लाइट के करीब 250 से 300 यात्री मुंबई एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं।

इंडिगो ने जारी किया बयान

इस घटना पर इंडिगो एयरलाइंस ने बयान जारी कर माफी मांगी है। जारी बयान के अनुसार इंडिगो एयरलाइंस ने कहा, 'मुंबई से दोहा जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 1303 तकनीकी कारण से लेट हो गई। हमारी एयरपोर्ट टीम ने प्रभावित ग्राहकों को तुरंत सहायता प्रदान की, जलपान और आवश्यक व्यवस्थाएं प्रदान कीं। विमान ने एक-दो बार अपने गंतव्य के लिए प्रस्थान करने की कोशिश की, लेकिन विभिन्न प्रक्रियात्मक देरी और बढ़े हुए समय के कारण अंततः उड़ान रोकनी पड़ी। ग्राहकों को होटल उपलब्ध कराए जा रहे हैं और उनके अंतिम गंतव्य के अनुसार उन्हें दोबारा बुक किया जा रहा है। इंडिगो अपने ग्राहकों को हुई असुविधा के लिए ईमानदारी से माफी मांगता है।'

यह भी पढ़ें- 

जिम में नौकरी देने का वादा कर युवती के साथ अलग-अलग शहरों में किया रेप, पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज

गडकरी को मिली थी प्रधानमंत्री पद की पेशकश, कर दिया इनकार; बोले- 'पीएम बनने की लालसा नहीं'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।