नई दिल्ली। मुंबई पुलिस पर चाकू से हमले की खबर सामने आ रही है। दरअसल, सिल्वर ओक बंगले वाली सड़क के पास एक शख्स को बीती आधी रात घूमते देख पुलिस ने उसे वहां से हटाना चाहा तो उसके पहले ही वो शख्स पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस कर्मी ने उसका पीछा किया तो उसने पुलिस पर हमला कर दिया जिससे 2 पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायल पुलिस कर्मियों को जेजे हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है। इस मामले में पुलिस ने 1 शख्स को गिरफ्तार कर लिया है और आईपीसी की धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले को लेकर मरीन ड्राइव के सीनियर पीआई का कहना है ये पुलिस कर्मी हमारे यहां के थे, लेकिन मामला lt मार्ग पुलिस स्टेशन में दर्ज हुआ है।
- Hindi News
- महाराष्ट्र
- मुंबई पुलिस पर चाकू से हमला, 2 पुलिस कर्मी घायल
मुंबई पुलिस पर चाकू से हमला, 2 पुलिस कर्मी घायल
मुंबई पुलिस पर चाकू से हमले की खबर सामने आ रही है। दरअसल, सिल्वर ओक बंगले वाली सड़क के पास एक शख्स को बीती आधी रात घूमते देख पुलिस ने उसे वहां से हटाना चाहा तो उसके पहले ही वो शख्स पुलिस को देखकर भागने लगा।
Advertisement
India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।
Advertisement
Advertisement
लेटेस्ट न्यूज़
Advertisement
Advertisement