महाराष्ट्र के 286 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के लिए हुए चुनाव के नतीजे साफ हो चुके हैं। वहीं, दो नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुनाव हुए थे। एक नगर पंचायत सीट पर भी निर्विरोध अध्यक्ष चुना जा चुका है। कोल्हापुर और नांदेड़ जिले की नगर परिषद/नगर पंचायत सीटों पर नतीजों का ऐलान हो गया है। पहले चरण में 263 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के लिए मतदान हुआ था। डोंडाईचा नगर परिषद और अंगार नगर पंचायत के सदस्यों और अध्यक्षों के चुनाव निर्विरोध हुए। जामेर नगर परिषद अध्यक्ष के चुनाव में भी कोई मुकाबला नहीं हुआ।