1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. नागपुर समृद्धि हाइवे पर खेतों में फंसे तेंदुए का रेस्क्यू ऑपरेशन, बिना बेहोश किए फेंसिंग से किया अलग

नागपुर समृद्धि हाइवे पर खेतों में फंसे तेंदुए का रेस्क्यू ऑपरेशन, बिना बेहोश किए फेंसिंग से किया अलग

 Reported By: Yogendra Tiwari, Edited By: Mangal Yadav
 Published : Apr 14, 2025 08:57 am IST,  Updated : Apr 14, 2025 09:06 am IST

नागपुर में समृद्धि महामार्ग पर तेंदुए का रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया। वीडियो में वन अधिकारियों को स्थिति को सावधानीपूर्वक संभालते और तेंदुए को घटनास्थल से सुरक्षित रूप से बचाते हुए दिखाया गया है।

खेतों में फंसे तेंदुए का रेस्क्यू ऑपरेशन- India TV Hindi
खेतों में फंसे तेंदुए का रेस्क्यू ऑपरेशन Image Source : INDIA TV

नागपुरः महाराष्ट्र के नागपुर में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर टोल प्लाजा के पास तार की बाड़ में फंसने के बाद रविवार को वन विभाग के कर्मचारियों ने एक तेंदुए को सुरक्षित बचा लिया। जानवर को मामूली चोटें आई थीं, जिसे तुरंत चिकित्सा के लिए गोरेवाड़ा ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर ले जाया गया। 

रेस्क्यू टीम ने कैचपोल की मदद से तेंदुआ को पकड़ा

जानकारी के अनुसार, नागपुर के समृद्धि हाइवे पर जीरो प्वाइंट टोल बूथ के पास खेतों के तारों में फंसे तेंदुए को ट्रीटमेंट की टीम ने रेस्क्यू कर उपचार के लिए ट्रीटमेंट केंद्र भेज दिया है। नागपुर के बुटीबोरी वन क्षेत्र को फोन पर यह जानकारी मिली कि समृद्धि महामार्ग के नीचे वन प्राणियों के लिए बनाए अंडरपास से सटे एक खेत की फेंसिंग में तेंदुआ फंस गया है। सूचना मिलते ही नागपुर के सेमिनार हिल्स ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर की टीम घटनास्थल पर पहुंची। वहां की परिस्थितियों को देखते हुए टीम ने तेंदुओं को फिजिकल रेस्क्यू करने का फैसला किया।

इसके बाद तत्परता से तेंदुए को कैचपोल की मदद से रेस्क्यू किया गया। रेस्क्यू टीम ने कैचपोल की मदद से तेंदुआ के सामने के पंजे और गर्दन को स्थिर किया और उसे हाईवे पर मौजूद एंबुलेंस में रखा। तेंदुए को मामले चोट आई थी। उसे उपचार के लिए ले जाया गया।

तेंदुए को एंबुलेंस से गोरेवाड़ा ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर भेजा गया

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कैचपोल की मदद से तेंदुए के पैर और गर्दन को पकड़ कर उसे जाली की मदद से पकड़ा गया। इस तरह तेंदुए को बेहोश किए बिना फेंसिंग से छुड़ाया गया। तार की फेंसिंग में फंसने से तेंदुआ मामले जख्मी हो गया था। इसे देखते हुए तेंदुए को एंबुलेंस से आगे के उपचार के लिए ट्रांजिट कैंप भेजा गया है। उन्होंने बताया कि समृद्धि महामार्ग पर जिरो प्वाइंट बूथ के पास मुंबई से नागपुर की ओर आने वाले महामार्ग के नीचे हुई तेंदुआ फंस गया था। स्थानीय नागरिकों ने बुटीबोरी के वन परिक्षेत्र को इसकी सूचना दी थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।