मुंबई: महाराष्ट्र की सियासत में काफी उथल पुथल मची हुई है। ठाकरे गुट को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है और कई नेता शिंदे गुट में शामिल हुए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, आदित्य ठाकरे का दौरा खत्म हो चुका है और डोंबिवली में उद्धव ठाकरे गुट के पदाधिकारी शिंदे गुट में शामिल हुए हैं।
महाविकास अघाड़ी के उम्मीदवार की घोषणा के बाद से ही इन नेताओं के बीच नाराजगी थी। नाराज नेताओं में डोंबिवली शहर प्रमुख विवेक खामकर, महिला जिला संगठक कविता गावंड, लीना शिर्के सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हैं। अधिकारी मुख्यमंत्री से मिलने के लिए ठाणे स्थित मुख्यमंत्री आवास में दाखिल हुए।
एक ओर जहां ठाकरे समूह की उम्मीदवार वैशाली दरेकर ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है, वहीं दूसरी ओर असंतुष्ट उम्मीदवार शिंदे गुट की शिव सेना में शामिल हुए हैं।
शिवसेना यूबीटी के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए हालही में पार्टी का मैनिफेस्टो जारी किया था। उद्धव ठाकरे ने पार्टी के मैनिफेस्टो को 'वचन नामा' नाम दिया था। उद्धव ठाकरे ने मैनिफेस्टो में नौकरी से लेकर आरक्षण को बढ़ाने समेत कई बड़े वादे किए थे। इसके अलावा किसानों और महिलाओं को भी लेकर कई बड़े वादे किए गए थे।
(इनपुट: कल्याण से सुनील शर्मा)
संपादक की पसंद