1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Nagpur North Assembly Election: नागपुर उत्तर सीट पर भाजपा vs कांग्रेस, जानें पूरा समीकरण

Nagpur North Assembly Election: नागपुर उत्तर सीट पर भाजपा vs कांग्रेस, जानें पूरा समीकरण

 Published : Nov 08, 2024 08:32 am IST,  Updated : Nov 19, 2024 09:40 am IST

Nagpur North Assembly Election: साल 2019 में हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में नागपुर उत्तर सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार नितिन राउत ने 20694 वोटों के अंतर जीत हासिल की थी। इस बार फिर से इस सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला है।

Nagpur North Assembly Election- India TV Hindi
नागपुर उत्तर विधानसभा सीट। Image Source : INDIA TV

Nagpur North Assembly Election: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 2024 का आयोजन आगामी 20 नवंबर को किया जाएगा। राज्य की सभी 288 विधानसभा सीटों पर एक साथ एक ही चरण में वोटिंग होगी। सभी राजनीतिक दल जमकर चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। इस चुनाव में नागपुर उत्तर सीट पर कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर होने जा रही है। आइए जानते हैं कि क्या है नागपुर उत्तर सीट का पूरा सियासी समीकरण।

क्षेत्र में कितने वोटर्स हैं?

नागपुर उत्तर विधानसभा सीट का निर्वाचन क्षेत्र संख्या 57 है। ये सीट अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित है। ये सीट नागपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आती है। इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी-अजित पवार), शिवसेना (एकनाथ शिंदे), एनसीपी (शरद पवार), शिव सेना (यूबीटी), कांग्रेस और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) मुख्य पार्टियां हैं। नागपुर लोकसभा सीट से 2024 में भाजपा के नितिन गडकरी की जीत हुई थी। चुनाव आयोग के डेटा के मुताबिक, 2019 विधानसभा चुनाव के दौरान नागपुर उत्तर विधानसभी क्षेत्र में कुल 195267 मतदाता थे। इनमें से 103862 पुरुष और 91403 महिला मतदाता थे। कोई भी मतदाता तृतीय लिंग का नहीं था।

कौन हैं उम्मीदवार?

नागपुर उत्तर विधानसभा सीट पर सीधा मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच होने जा रहा है। भाजपा ने इस सीट से मिलिंद माने को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं, कांग्रेस की ओर से नितिन राउत चुनाव मैदान में हैं। नागपुर उत्तर विधानसभा सीट पर चुनाव 20 नवंबर को होंगे और परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

बीते चुनावों का परिणाम

साल 2019 में हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में नागपुर उत्तर सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार नितिन राउत ने 20694 वोटों के अंतर जीत हासिल की थी। नितिन राउत ने बीजेपी उम्मीदवार मिलिंद माने को हराया था। वहीं, साल 2014 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से बीजेपी उम्मीदवार मिलिंद माने ने जीत हासिल की थी।

  • 1967: पीआर वासनिक- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  • 1972: दौलतराव गनवीर- ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक
  • 1978: सूर्यकांत डोंगरे- रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया
  • 1980: सूर्यकांत डोंगरे- रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया
  • 1985: दमुआंतीबाई देशभ्रतार- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  • 1990: उपेन्द्र शेंडे-रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया
  • 1995: बधेल भोला जांगलू- भारतीय जनता पार्टी
  • 1999: नितिन राऊत-भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  • 2004: नितिन राऊत-भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  • 2009: नितिन राऊत-भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  • 2014: मिलिंद माने- भारतीय जनता पार्टी
  • 2019: नितिन राउत- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।