1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र चुनावः संगमनेर में बालासाहेब थोराट का जलवा रहेगा कायम या महायुति करेगी कमाल, जानें क्या रहा है चुनावी इतिहास

महाराष्ट्र चुनावः संगमनेर में बालासाहेब थोराट का जलवा रहेगा कायम या महायुति करेगी कमाल, जानें क्या रहा है चुनावी इतिहास

 Published : Oct 26, 2024 11:56 am IST,  Updated : Oct 26, 2024 12:02 pm IST

संगमनेर विधानसभा सीट कांग्रेस के दिग्गज नेता बालासाहेब थोराट की है। इसलिए इस सीट पर प्रदेश भर के लोगों की निगाहें हैं। थोराट यहां से लगातार तीन बार से विधायक हैं।

संगमनेर विधानसभा चुनाव 2024- India TV Hindi
संगमनेर विधानसभा चुनाव 2024 Image Source : INDIA TV

अहमदनगरः संगमनेर विधानसभा महाराष्ट्र की हाई प्रोफाइल सीट है। यहां से कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री विजय भाऊसाहेब थोराट विधायक हैं। थोराट को महाराष्ट्र के लोग बालासाहेब थोराट नाम से जानते हैं। संगमनेर सीट पर 20 नवंबर को मतदान होगा और रिजल्ट 23 नवंबर को आएंगे। यहां पर चुनाव अभियान जोर-शोर से चल रहा है।

संगमनेर सीट के बारे में जानें

संगमनेर विधानसभा सीट महाराष्ट्र के पश्चिम महाराष्ट्र क्षेत्र में है। संगमनेर सीट अहमदनगर जिले और शिरडी लोकसभा क्षेत्र में है। 2024 के लोकसभा चुनाव में शिरडी से शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट ने जीत दर्ज की थी। 2019 के चुनाव में यहां पर 270070 थे, जिनमें से 140513 पुरुष, 129557 महिलाएं थीं। यहां की साक्षरता दर 79.05% है। अनुसूचित जाति की आबादी 7.94% और अनुसूचित जनजाति की आबादी 7.01% है।

 
संगमनेर का चुनावी इतिहास

2019 के विधानसभा चुनाव संगमनेर सीट कांग्रेस ने जीती थी। कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट यहां से शिवसेना को 62252 वोटों के अंतर से हराया था। बालासाहेब थोराट 2014 और 2009 में भी संगमनेर से जीत हासिल की थी। 2004 के विधानसभा चुनाव में यह सीट बीजेपी के खाते में गई थी। जबकि 1999 के चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार की जीत दर्ज हुई थी।

वहीं, 1995 और 1990 में यह सीट बीजेपी जीती थी। 1980 और 1985 के विधानसभा में यहां पर कांग्रेस जीती थी। इस तरह से देखें तो यहां पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच ही मुख्य मुकाबला देखने को मिला है। इस बार फिर से कांग्रेस ने संगमनेर सीट से बालासाहेब थोराट पर भरोसा जताया है। थोराट यहां से लगातार तीन बार से विधायक हैं।

दिलचस्प होगा इस का चुनाव

बता दें कि 2019 में शिवसेना और बीजेपी का गठबंधन था और कांग्रेस-एनसीपी का गठबंधन था। अब शिवसेना और एनसीपी दो गुटों में बंट चुकी है। बीजेपी के साथ एकनाथ शिंदे की शिवसेना, अजीत पवार की एनसीपी और आरपीआई गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रहे हैं तो कांग्रेस के साथ शिवसेना उद्धव ठाकरे, शरद पवार की एनसीपी और समाजवादी पार्टी अन्य छोटे दल हैं। इस बार का विधानसभा चुनाव बेहद दिलचस्प होने वाला है। क्योंकि महाराष्ट्र के चुनाव में दो-दो शिवसेना, दो-दो एनसीपी और दो-दो राष्ट्रीय दल (कांग्रेस और बीजेपी) एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव मैदान में हैं। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।