1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Ballarpur Assembly Election: बल्लारपुर में जीत का चौका लगा पाएगी भाजपा? यहां जानें समीकरण

Ballarpur Assembly Election: बल्लारपुर में जीत का चौका लगा पाएगी भाजपा? यहां जानें समीकरण

 Published : Nov 07, 2024 11:43 am IST,  Updated : Nov 07, 2024 11:43 am IST

Ballarpur Assembly Election: महाराष्ट्र की बल्लारपुर विधानसभा सीट काफी चर्चित है। यहां से भाजपा के मुनगंटीवार सुधीर सच्चिदानंद विधायक हैं। आइए जानते हैं इस सीट का समीकरण।

Ballarpur Assembly Election- India TV Hindi
बल्लारपुर विधानसभा चुनाव। Image Source : INDIA TV

Ballarpur Assembly Election: महाराष्ट्र में 20 नवंबर को सभी 288 विधानसभा सीटों के लिए एक साथ एक ही चरण में वोटिंग होगी। सभी राजनीतिक दलों ने इसके मद्देनजर चुनाव प्रचार और अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। महाराष्ट्र में कई ऐसी सीटें हैं जहां पर कांटे का मुकाबला देखने को मिल सकता है। इन्हीं में से एक सीट है बल्लारपुर जो कि राज्य के चंद्रपुर जिले और लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। आइए जानते हैं बल्लारपुर विधानसभा सीट का पूरा समीकरण।

जानें बल्लारपुर सीट का समीकरण

बल्लारपुर विधानसभा सीट महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों में से एक है और इसकी क्षेत्रवार संख्या 72 है। ये एक जनरल सीट है। यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस, वंचित बहुजन आघाडी (वीबीए) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) निर्वाचन क्षेत्र में प्रमुख दल हैं। चुनाव आयोग के डेटा के मुताबिक, साल 2019 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान बल्लारपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,00,789 मतदाता थे। इनमें से 1,04,109 पुरुष और 95,648 महिला मतदाता थीं। क्षेत्र में केवल एक मतदाता तृतीय लिंग का था। इस सीट से भाजपा के मुनगंटीवार सुधीर सच्चिदानंद वर्तमान में विधायक हैं।

किसके बीच मुकाबला

महाराष्ट्र की बल्लारपुर विधानसभा सीट को काफी अहम माना जाता है। इस बार भी मुकाबला मुख्य रूप से भाजपा और कांग्रेस के बीच होने जा रहा है। कांग्रेस ने बल्लारपुर से संतोष सिंह रावत को टिकट दिया है। वहीं, भाजपा ने एक बार फिर से इस सीट पर मुनगंटीवार सुधीर सच्चिदानंद को ही मैदान में उतारा है। बता दें कि इस सीट पर वोटिंग 20 नवंबर को होगी और रिजल्ट 23 नवंबर को सामने आएगा।

बल्लारपुर विधानसभा में पिछले विजेता

2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में, भाजपा उम्मीदवार मुंगंतीवार सुधीर सच्चिदानंद ने 33,240 वोटों (16.71%) के मामूली अंतर से सीट जीती। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार डॉ विश्वास आनंदराव झाडे को हराया था।

  • 2019- मुनगंटीवार सुधीर सच्चिदानंद- भाजपा 
  • 2014- मुनगंटीवार सुधीर सच्चिदानंद- भाजपा
  • 2009- मुनगंटीवार सुधीर सच्चिदानंद- भाजपा
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।