1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Mulund Assembly Elections 2024: मुलुंड सीट पर किसकी होगी जीत, जानें क्या है चुनावी इतिहास

Mulund Assembly Elections 2024: मुलुंड सीट पर किसकी होगी जीत, जानें क्या है चुनावी इतिहास

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Oct 24, 2024 04:05 pm IST,  Updated : Oct 24, 2024 04:05 pm IST

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को मतदान किया जाएगा और चुनाव के परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। महाराष्ट्र की हॉट सीटों में एक सीट है मुलुंड विधानसभा सीट जहां वर्तमान में भाजपा का कब्जा है।

Maharashtra assembly elections 2024 Mulund assembly elections Mulund assembly seat mahayuti mahavika- India TV Hindi
मुलुंड सीट पर किसकी होगी जीत Image Source : INDIA TV

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों का ऐलान हो चुका है। साथ ही सभी पार्टियां मतदाताओं को लुभाने में जुटी हुई हैं। महाराष्ट्र में 288 सीटों पर 20 नवंबर को मतदान किया जाएगा। वहीं 23 नवंबर को चुनाव के परिणाम घोषित किया जाएगा। महाराष्ट्र विधानसभा की एक हॉट सीट है मुलुंड विधानसभा सीट। मुलुंड मुंबई शहर के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में स्थित एक उपनगर है। बता दें कि महाराष्ट्र में एक तरफ जहां महायुति जीत का दावा कर रही है, वहीं दूसरी तरफ महागठबंधन भी लगातार भाजपा का सुपड़ा साफ करने की बात कर रही है। हालांकि इस बीच महागठबंधन में सीटों का बंटवारा हो चुका है।

मुलुंड विधानसभा सीट का इतिहास

महाराष्ट्र की हॉट सीट मुलुंड पर वर्तमान में भाजपा का कब्जा है। साल 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में मुलुंड विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार मिहिर कोटेचा ने जीत दर्ज की थी। वहीं महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के हर्षला राजेश चाव्हाड़ इस सीट से दूसरे नंबर पर थे। बता दें कि भाजपा उम्मीदवार मिहिर कोटेचा को 87,253 वोट मिले थे। वहीं चाव्हाड़ को 29,905 वोट मिले थे। इसके अलावा कांग्रेस के उम्मीदवार गोविंद सिंह को 23,854 और वीबीए के शशिकांत रोहीदास मोकाल को 4,756 वोट मिले थे। इस दौरान कुल 1,54,615 लोगों ने मतदान दिया किया था।

विधानसभा चुनाव 2014 के परिणाम

अगर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2014 की बात करें तो इस दौरान भी भाजपा के उम्मीदवार सरदार तारा सिंह ने जीत दर्ज की थी। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार चरण सिंह सप्रा दूसरे स्थान पर थे। सरदार सिंह तारा को 93,850 वोट मिले थे, वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार चरण सिंह को 28,543 वोट मिले थे। इसके अलावा एसएचएस के उम्मीदवार प्रभाकर शिंदे को 26,259, एमएनएस के उम्मीदवार सत्यवान डाल्वी को 13,432, एनसीपी के नंदकुमार वेईटी को 4,880 वोट मिले थे। बता दें कि महाराष्ट्र में कुल 9.63 करोड़ वोटर्स हैं। इनमें से महिलावोटर 4.66 करोड़ और पुरुषवोटर 4.97 करोड़ हैं। राज्य में कुल 1 लाख 186 पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। चुनाव आयोग ने बताया था कि 85 साल से ज्यादा उम्र के वोटर्स घर पर ही वोट डाल सकेंगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।