1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. बिस्किट के पैकेट में पैक करके ला रहे थे कई अद्भुत सांप, मुंबई एयरपोर्ट पर हुआ गिरफ्तार; देखें तस्वीरें

बिस्किट के पैकेट में पैक करके ला रहे थे कई अद्भुत सांप, मुंबई एयरपोर्ट पर हुआ गिरफ्तार; देखें तस्वीरें

 Published : Dec 23, 2023 07:57 am IST,  Updated : Dec 23, 2023 07:58 am IST

मुंबई का अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा इन दिनों बेहद ही व्यस्त है। यहां हर रोज लाखों यात्री आ रहे हैं। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां और ख़ुफ़िया विभाग भी ज्यादा सावधानी बरत रहा है। यहां हर रोज कई तस्कर और उनके द्वारा तस्करी किए जा रहे पदार्थ मिल रहे हैं।

Maharashtra, Mumbai- India TV Hindi
बैंकॉक से तस्करी करके मुंबई लाए जा रहे थे सांप Image Source : ANI

मुंबई: मुंबई का छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा दुनिया के सबसे बिजी हवाई अड्डे में से एक है। यहां से दुनिया के लगभग हर कोने के लिए फ्लाइट मिलती है। हर रोज यहां से सैकड़ों उड़ाने उड़ान भरती हैं। लाखों यात्री अपने गंतव्य के लिए रवाना होते हैं और यहां आते हैं। इस समय त्योहारों का वक्त और ऐसे में यहां और भी ज्यादा चल-पहल है। इसे देखते हुए सुरक्षाबल भी अतिरिक्त सावधान हैं। इसी बीच यहां एयरपोर्ट पर तैनात राजस्व ख़ुफ़िया निदेशालय को कुछ ऐसा मिला कि सबही हक्के-बक्के रह गए।

बैंकॉक से आ रहा था यात्री 

21 दिसंबर को बैंकॉक से आ रहे एक यात्री को डीआरआई के अधिकारियों ने एयरपोर्ट पर रोका। यात्री और उसके सामान की जांच की गई। सामान की जांच के दौरान अधिकारियों को बिस्किट और केक के पैकेट के अंदर छिपाए गए नौ बॉल पायथन और दो कॉर्न स्नेक मिले। अधिकारियों ने जब इन सांपों को देखा तो उनके होश उड़ गए। सभी सांप विदेशी प्रजाति के थे और इन्हें तस्करी करके लाया जा रहा था।

डीआरआई ने बताया कि यह सांप भारत की जलवायु में जीवित नहीं रह सकते हैं। इसलिए इन सभी सांपों को बैंकॉक वापस भेजा जायेगा। इस मामले में एक अधिकारी ने बताया कि बॉल पायथन और कॉर्न स्नेक स्वदेशी प्रजातियां नहीं हैं और इन्हें जंगली जीवों और वनस्पतियों की लुप्तप्राय प्रजातियों में अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर कन्वेंशन और आयात नीति का उल्लंघन करके लाया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Maharashtra, Mumbai
Image Source : ANIबैंकॉक से तस्करी करके मुंबई लाए जा रहे थे सांप

गुरुवार को ड्रग्स के साथ विदेशी महिला हुई थी गिरफ्तार 

वहीं इससे पहले गुरुवार को ही DRI) अधिकारियों ने एक विदेशी यात्री को गिरफ्तार किया। महिला अदीस अबाबा से फ्लाइट नंबर-ईटी 640 के जरिए महिला मुंबई पहुंची थी। डीआरआई की खुफिया जानकारी मिलने के बाद महिला की जांच-पड़ताल की गई। जब आरोपी महिला के सामान की जांच हुई तो अधिकारियों को 1 किलो 273 ग्राम कोकिन बरामद हुए। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 13 करोड़ बताई जा रही है।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।