1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र में कोरोना के 4174 नए केस मिले, 24 घंटे में 65 मरीजों की मौत हुई

महाराष्ट्र में कोरोना के 4174 नए केस मिले, 24 घंटे में 65 मरीजों की मौत हुई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 08, 2021 10:42 pm IST,  Updated : Sep 08, 2021 10:48 pm IST

महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस के 4,174 नए मामले सामने आए और 65 लोगों की मौत हो गई, जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 64,97,872 हो गई और मृतकों की संख्या 1,37,962 हो गई।

महाराष्ट्र में कोरोना के 4174 नए केस मिले, 24 घंटे में 65 मरीजों की मौत हुई- India TV Hindi
महाराष्ट्र में कोरोना के 4174 नए केस मिले, 24 घंटे में 65 मरीजों की मौत हुई Image Source : PTI

मुंबई: महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस के 4,174 नए मामले सामने आए और 65 लोगों की मौत हो गई, जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 64,97,872 हो गई और मृतकों की संख्या 1,37,962 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों में 4,155 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी मिलने के साथ, राज्य में स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 63,08,491 हो गई। राज्य में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 47,880 है। 

मंगलवार को, महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,898 नए मामले आए थे और 86 मौतें हुई थीं। अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में राज्य में 3,07,913 लोग गृह पृथकवास में हैं और अन्य 1,937 संस्थागत पृथकवास में हैं। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से ठीक होने की दर 97.09 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 2.12 प्रतिशत है। राज्य में किए गए कोरोना वायरस जांच की संख्या बढ़कर 5,53,38,772 हो गई, जिनमें से पिछले 24 घंटों में 1,79,408 नमूनों की जांच की गई। 

भारत में कोरोना के 37875 नए केस मिले, 369 मरीजों की मौत

देश में एक दिन में कोविड-19 के 37,875 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,30,96,718 हो गयी जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 3,91,256 रह गयी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 369 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 4,41,411 पर पहुंच गयी। उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 1.18 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 97.48 प्रतिशत है। 

मंत्रालय ने बताया कि 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,608 की कमी दर्ज की गयी। मंगलवार को कोविड-19 का पता लगाने के लिए 17,53,745 नमूनों की जांच की गयी और इसी के साथ, अब तक इस महामारी का पता लगाने के लिए जांचे गए नमूनों की संख्या 53,49,43,093 पर पहुंच गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, संक्रमण की दैनिक दर 2.16 प्रतिशत दर्ज की गयी। पिछले नौ दिनों से यह तीन प्रतिशत से कम है। साप्ताहिक संक्रमण दर 2.49 प्रतिशत दर्ज की गयी। यह पिछले 75 दिनों से तीन प्रतिशत से कम है। 

इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,22,64,051 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत है। आंकड़ों के मुताबिक, देश में जिन 369 और मरीजों की मौत हुई है उनमें से 189 की केरल और 86 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। अभी तक इस महामारी से 4,41,411 लोग दम तोड़ चुके हैं। इनमें से 1,37,897 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 37,441 की कर्नाटक, 35,055 की तमिलनाडु, 25,083 की दिल्ली, 22,863 की उत्तर प्रदेश, 21,820 की केरल और 18,522 लोगों की मौत पश्चिम बंगाल में हुई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।