Maharashtra Crisis LIVE: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने एक वीडियो संबोधन में कहा कि वह विधान परिषद की सदस्यता से भी इस्तीफा दे रहे हैं। इसके साथ ही सूबे में पूर्व मुख्यमंत्री एवं बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में अगली सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया। शिवसेना के बागी विधायकों के सरकार से समर्थन वापस ले लेने का बाद महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट पैदा हो गया था। आइए, जानते हैं आज महाराष्ट्र की सियासत ने कैसे-कैसे रंग दिखाए: