1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र: डिप्टी सीएम अजित पवार की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया

महाराष्ट्र: डिप्टी सीएम अजित पवार की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 26, 2020 11:39 am IST,  Updated : Oct 26, 2020 12:00 pm IST

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ajit pawar- India TV Hindi
महाराष्ट्र: डिप्टी सीएम अजित पवार कोरोना से संक्रमित, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया Image Source : FILE

मुंबई: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ दिन पहले अजित पवार की रिपोर्ट निगेटिव आयी थी इसलिए वो घर पर ही आईसोलेट थे। लेकिन उन्हें लगातार बुखार और ठंड की दिक्कत थी ऐसे में दुबारा चेक अप के बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गयी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें ब्रीच कैंडी में भर्ती कराया गया। यह जानकारी अजित पवार के दफ्तर की तरफ से दी गई है।

अजित पवार ने ट्वीट कर कहा है- मेरी कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पायी गयी है। तबियत ठीक है।डॉक्टरों की सलाह से ब्रीच कैंडी अस्पताल में दाखिल हुआ हूं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।