1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. जींस और टी-शर्ट पर रोक, महाराष्ट्र सरकार ने टीचरों के लिए जारी किया ड्रेस कोड; पढ़ें पूरी गाइडलाइन

जींस और टी-शर्ट पर रोक, महाराष्ट्र सरकार ने टीचरों के लिए जारी किया ड्रेस कोड; पढ़ें पूरी गाइडलाइन

 Written By: Amar Deep
 Published : Mar 16, 2024 11:35 am IST,  Updated : Mar 16, 2024 12:36 pm IST

महाराष्ट्र सरकार ने स्कूलों में जीन्स और टीशर्ट पहनने वाले टीचरों को लेकर नए निर्देश जारी किये हैं। सरकार ने बताया है कि क्या पहनें और क्या ना पहनें। हालांकि सरकार का मानना है कि इससे बच्चों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

महाराष्ट्र सरकार ने टीचरों के लिए जारी किया ड्रेस कोड।- India TV Hindi
महाराष्ट्र सरकार ने टीचरों के लिए जारी किया ड्रेस कोड। Image Source : INDIA TV

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार ने स्कूल टीचरों के लिए नया फरमान लागू किया है। दरअसल सरकार ने अब शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड जारी किया है। इस ड्रेस कोड में कई सारी पाबंदियां भी शामिल की गई हैं। सरकार की ओर से जारी किए गए ड्रेस कोड के अनुसार अब टीचरों को जींस, टी-शर्ट, डिजाइनदार और प्रिंट वाले कपड़े नहीं पहनने होंगे। सरकार ने इसे लेकर एक अधिसूचना भी जारी की है। जारी अधिसूचना में कहा गया है कि शिक्षक अपने पहनावे को लेकर सतर्क रहें। स्कूल जाने वाले बच्चों पर शिक्षकों के अनुपयुक्त कपड़े प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं।

क्या पहनें और क्या ना पहनें?

सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के तहत पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग ड्रेस कोड लागू किया गया है। पहले महिलाओं के ड्रेस कोड की बात करें तो महिला टीचरों को जींस और टी-शर्ट, गहरे रंग या डिजाइन या प्रिंट वाले कपड़े पहनने की अनुमति नहीं होगी। इसके साथ ही यह कहा गया है कि महिला शिक्षकों को कुर्ता-दुपट्टा और सलवार या चूड़ीदार पहनना चाहिए। इसके अलावा महिला शिक्षक साड़ी भी पहन सकती हैं। वहीं पुरुष शिक्षकों के लिए शर्ट और पैंट पहनने की सलाह दी गई है, जिसमें शर्ट बाहर ना होकर पैंट में इन (tucked-in) होनी चाहिए।

शिक्षकों ने जताया विरोध

इसके साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि ये नियम ना सिर्फ सरकारी स्कूलों की टीचरों पर बल्कि निजी स्कूलों के शिक्षकों पर भी लागू होगा। हालांकि शिक्षकों ने इसका विरोध जताया है। शिक्षकों का कहना है कि क्या पहनना है और क्या नहीं ये उनका व्यक्तिगत मामला है और स्थानीय विशेषाधिकार है। इसे लेकर शिक्षक पहले से ही सचेत हैं। दरअसल, सरकार ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि शिक्षकों के पहनावे का छात्रों पर प्रतिकूल असर ना पड़े, इसे ध्यान में रखकर ड्रेस कोड को बनाया गया है।

यह भी पढ़ें- 

उद्धव ठाकरे ने लोकसभा चुनावों के लिए एक और कैंडिडेट के नाम का किया ऐलान, MVA में अभी नहीं हुआ है सीटों का बंटवारा

राहुल गांधी ने इलेक्टोरल बॉन्ड को दुनिया का सबसे बड़ा ‘जबरन वसूली गिरोह’ बताया, जानें और क्या कहा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।