1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Maharashtra Coronavirus: महाराष्ट्र में कोरोना के 21,656 नए मामले आए, 405 और लोगों की मौत

Maharashtra Coronavirus: महाराष्ट्र में कोरोना के 21,656 नए मामले आए, 405 और लोगों की मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 18, 2020 08:31 pm IST,  Updated : Sep 18, 2020 09:36 pm IST

महाराष्ट्र में शुक्रवार (18 सितंबर) को कोरोना वायरस के 21,656 नए मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में 22,078 रिकवरी और 405 मौतें दर्ज की गईं।

Maharashtra Mumbai Coronavirus update news till 18 September- India TV Hindi
Maharashtra Mumbai Coronavirus update news till 18 September Image Source : FILE PHOTO

मुंबई। महाराष्ट्र में शुक्रवार (18 सितंबर) को कोरोना वायरस के 21,656 नए मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में 22,078 रिकवरी और 405 मौतें दर्ज की गईं। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के कुल मामले 11,67,496 हैं, जिनमें 8,34,432 रिकवरी, 31,791 मौतें और 3,00,887 सक्रिय मामले हैं। ये जानकारी राज्य स्वास्थ्य विभाग ने दी है। 

महाराष्ट्र में कोरोना से अबतक कुल 31,791 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में कोरोना के कुल 3 लाख  887 एक्टिव मामले हैं। मुंबई में बीते 24 घंटे में कोरोना पॉजिटिव 2283 नए केस मिले हैं। मुंबई में पिछले 24 घंटे में 52 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। मुंबई में अब तक कुल केस 1 लाख 80 हजार 668 है और मुम्बई में अबतक हुई कुल 8 हजार 375 लोगों की मौत हुई है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 21 हजार 656 पॉजिटिव केस मिले हैं। पिछले 24 घंटे मे राज्य में  405 मरीजों की मौत हुई है। आज स्वस्थ होकर घर गए मरीजों की संख्या 22 हजार 078 है जबकि अब तक महाराष्ट्र में स्वस्थ हुए कुल मरीज 8 लाख 34 हजार 432 है। राज्य में रिकवरी रेट 71.47 प्रतिशत है, जिससे रिकवरी रेट लगातार गिर रहा है और मृत्यु की दर 02.72 प्रतिशत है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।