1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Maharashtra Coronavirus: महाराष्ट्र में कोरोना के 21,907 नए मामले आए, 425 और मरीजों की मौत

Maharashtra Coronavirus: महाराष्ट्र में कोरोना के 21,907 नए मामले आए, 425 और मरीजों की मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 19, 2020 09:12 pm IST,  Updated : Sep 19, 2020 09:12 pm IST

महाराष्ट्र में शनिवार (19 सितंबर) को कोरोना वायरस के पिछले 24 घंटे में 21,907 नए मामले सामने आए हैं जबकि 425 कोरोना मरीजों की मौत दर्ज की गई है।

Maharashtra Mumbai Coronavirus update news till 19 September- India TV Hindi
Maharashtra Mumbai Coronavirus update news till 19 September Image Source : PTI

मुंबई। महाराष्ट्र में शनिवार (19 सितंबर) को कोरोना वायरस के पिछले 24 घंटे में 21,907 नए मामले सामने आए हैं जबकि 425 कोरोना मरीजों की मौत दर्ज की गई है। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 11 लाख 89 हजार 912 है। महाराष्ट्र में कोरोना से अबतक 32,216 मौतें हो चुकी हैं जबकि राज्य में कोरोना के 2,97,480 सक्रिय मामले हैं। ये जानकारी राज्य स्वास्थ्य विभाग ने दी है। महाराष्ट्र में आज स्वस्थ होकर घर गए मरीजों की कुल संख्या 23,501 है। महाराष्ट्र में अब तक कुल स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या 8 लाख 57 हजार 933 है। राज्य में रिकवरी रेट 72.22 प्रतिशत पहुंच गया है। 

महाराष्ट्र में कोरोना के कुल केस 11,88,015 हो गए हैं। राज्य में अबतक कुल 32,216 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी हैं। राज्य में एक्टीव कोरोना केस 2,97,480 हैं। मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना पॉजिटिव 1 हजार 535 नए केस सामने आए हैं। मुंबई में 24 घंटे में 50 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। मुंबई में अब तक कुल केस 1 लाख 82 हजार 203 हैं और कुल मौत 8 हजार 425 लोगों की मौत हो चुकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।