Maharashtra Municipal Polls LIVE: महाराष्ट्र में महानगरपालिका चुनाव के प्रचार के लिए अब महज 4 दिन ही बचे हैं। इसके मद्देनजर सभी सियासी दलों ने प्रचार-प्रसार में पूरी ताकत झोंक दी है। हर प्रत्याशी और उसके कार्यकर्ता घर-घर जाकर वोट मांगने का प्रयास कर रहे हैं। जान लें कि 13 जनवरी की शाम को प्रचार थम जाएगा। फिर 15 जनवरी को महानगरपालिका चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। यहां जानिए महाराष्ट्र महानगरपालिका चुनाव में किस नेता ने कहां प्रचार किया और किस पर बोला जुबानी हमला। मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए पार्टियां अपना रहीं क्या-क्या रणनीतियां?