1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र: एनसीपी प्रमुख शरद पवार कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर कही ये बात

महाराष्ट्र: एनसीपी प्रमुख शरद पवार कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर कही ये बात

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 24, 2022 04:03 pm IST,  Updated : Jan 24, 2022 04:03 pm IST

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में कोरोना के मामले अभी भी 40 हजार से अधिक हर रोज दर्ज हो रहे हैं। राज्य में पिछले 24 घंटे में कोविड के 40,805 नए मामले सामने आए थे। पिछले एक दिन में राज्य में कोरोना से 44 लोगों की मौत हुई थी। नए मामलों के सामने आने के बाद राज्य में कुल एक्टिव केस की संख्या 2,93,305 पहुंच गई है।

शरद पवार कोरोना...- India TV Hindi
शरद पवार कोरोना संक्रमित Image Source : PTI

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने सोमवार को बताया है कि वो कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है। पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने ट्वीट कर कहा है, ‘‘ मैं कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया हूं, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है। मैं, मेरे चिकित्सक की सलाह का पालन कर रहा हूं।’’ 

81 साल के शरद पवार ने कहा, ‘‘मैं पिछले कुछ दिनों में मेरे सम्पर्क में आए, सभी लोगों से जांच कराने और पूरी एहतियात बरतने की अपील करता हूं।’’ महाराष्ट्र की शिवसेना नीत महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार का हिस्सा राकांपा और कांग्रेस भी हैं। 

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में कोरोना के मामले अभी भी 40 हजार से अधिक हर रोज दर्ज हो रहे हैं। राज्य में पिछले 24 घंटे में कोविड के 40,805 नए मामले सामने आए थे। पिछले एक दिन में राज्य में कोरोना से 44 लोगों की मौत हुई थी। नए मामलों के सामने आने के बाद राज्य में कुल एक्टिव केस की संख्या 2,93,305 पहुंच गई है। 

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना संक्रमण से थोड़ी राहत मिली है। मुंबई में हर दिन कोरोना के ग्राफ में गिरावट आ रही है। पिछले 24 घंटे में यहां कोरोना के 2,550 नए मामले सामने आए जिसके बाद शहर में कुल एक्टिव केस की संख्या 19,808 पर पहुंच गई है।

इनपुट- भाषा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।