1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Maharashtra News: महाराष्ट्र में घमासान जारी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचे शिवसेना नेता सुनील प्रभु, ​बागी विधायकों को सस्पेंड करने की अपील

Maharashtra News: महाराष्ट्र में घमासान जारी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचे शिवसेना नेता सुनील प्रभु, ​बागी विधायकों को सस्पेंड करने की अपील

 Written By: Deepak Vyas
 Published : Jul 01, 2022 10:53 am IST,  Updated : Jul 01, 2022 11:47 am IST

Maharashtra News: शिवसेना नेता सुनील प्रभु की तरफ़ से सुप्रीम कोर्ट में एक intervention application फ़ाइल की गई है। इसमें मांग की गई है कि बागी विधायकों को विधानसभा में एंट्री न करने दी जाए।

Supreme Court- India TV Hindi
Supreme Court Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • महाराष्ट्र विधानसभा का सत्र एक दिन टला
  • अब 3 और 4 जुलाई को होगा विशेष सत्र
  • बीजेपी बनाएगी अपनी पार्टी का स्पीकर

Maharashtra Crisis: भले ही गुरुवार को एकनाथ शिंदे ने सीएम पद और बीजेपी के देवेंद्र फड़णवीस ने डिप्टी सीएम की शपथ ले ली हो, लेकिन महाराष्ट्र की सियासत में घमासान अभी भी जारी है। शिवसेना नेता सुनील प्रभु की तरफ़ से सुप्रीम कोर्ट में एक intervention application फ़ाइल की गई है। इसमें मांग की गई है कि बाग़ी विधायक जिनके खिलाफ डिस्क्वालिफिकेशन का नोटिस है, उन्हें विधानसभा में एंट्री न करने दी जाए। साथ ही कोर्ट एक अंतरिम आदेश जारी करके इन विधायकों को सस्पेंड किया जाए। इसी बीच महाराष्ट्र विधानसभा का सत्र एक दिन टल गया है। विधानसभा का विशेष सत्र अब 3 और 4 जुलाई को होगा ।

बीजेपी अपना स्पीकर बनाएगी

उधर, बीजेपी में आगे की रणनीति को लेकर हलचलें तेज हो गई हैं। महाराष्ट्र विधानसभा में बीजेपी अपना स्पीकर बनाएगी। इसके लिए बीजेपी ने आज शाम को विधायकों की मीटिंग बुलाई है। बीजेपी खेमे में आगे की रणनीति पर इस बैठक में चर्चा की जाएगी। कैबिनेट में मंत्रियों के नामों पर भी इस बैठक में विचार किया जा सकता है।

एकनाथ शिंदे ने उद्धव का फैसला बदला

वहीं एकनाथ शिंदे ने सत्ता संभालने के बाद से ही निर्णय लेना शुरू कर दिए हैं। खासतौर पर शिंदे ने उद्धव सरकार का बड़ा फैसला बदल दिया है। इसके तहत बड़ा मेट्रो शेडआरे कॉलोनी में ही बनेगा।

ईडी के समक्ष पेश होने से पहले ये बोले राउत

उधर, शिवसेना नेता संजय राउत आज ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश होंगे। संजय राउत ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मैं आज दोपहर 12 बजे ईडी के सामने पेश होने जा रहा हूं। मुझे जारी किए गए समन का मैं सम्मान करता हूं और जांच एजेंसी का सहयोग करना मेरा कर्तव्य है। मैं सभी शिवसेना कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि वो ईडी दफ्तर के बाहर जमा न हों। चिंता मत कीजिए।'

शरद पवार को आयकर विभाग का नोटिस

एकनाथ शिंदे के सीएम बनते ही समीकरण बदलने लगे हैं। इसी बीच आयकर विभाग ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार को नोटिस भेजा है। 2004, 2009, 2014 और 2020 में दायर चुनावी हलफनामों के संबंध में नोटिस भेजा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।