Maharashtra Crisis Live Update: महाराष्ट्र का सियासी संकट अब सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे तक पहुंच गया है। इसी बीच कल दिनभर बैठकों और बयानबाजियों का दौर चलता रहा। संजय राउत ने कहा कि बागी विधायकों के सिर्फ शरीर आएंगे, आत्मा वहीं रहेगी। इस पर पलटवार करते हुए शिंदे ने कहा कि शिवसेना को बचाने के लिए मर भी जाएं तो कोई बात नहीं। लगातार बयानबाजी करने वाले संजय राउत को ईडी ने समन जारी कर दिया है और कल पेश होने को कहा है। इधर, एकनाथ शिंदे के घर के बाहर उनके समर्थकों की काफी भीड़ एकत्र हो गई। वहीं उद्धव ठाकरे ने कई मंत्रियों के विभाग बदल दिए। एकनाथ शिंदे का विभाग सुभाष देसाई को सौंप दिया है। महाराष्ट्र की राजनीति में हो रहे पल पल की अपडेट जानने के लिए बने रहिए इंडिया टीवी डिजिटल के साथ।
