1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Maharashtra Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, अब तक 99 लोगों की मौत, NDRF की 14 टीमें तैनात, इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

Maharashtra Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, अब तक 99 लोगों की मौत, NDRF की 14 टीमें तैनात, इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

 Reported By: Jayprakash Singh, Edited By: Deepak Vyas
 Published : Jul 15, 2022 11:42 am IST,  Updated : Jul 15, 2022 11:42 am IST

Maharashtra Rain: राज्य में अब तक बारिश के चलते कुल 99 लोगों की मौत हुई है। वहीं 7963 लोगों को सुरक्षित जगह शिफ्ट किया गया है। बारिश का कहर लगातार जारी है।

Maharashtra Rain- India TV Hindi
Maharashtra Rain Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • भारी बारिश से वर्धा नदी उफान पर
  • सीएम शिंदे हालात पर बारीकी से रख रहे नजर
  • 7963 लोगों को सुरक्षित जगह शिफ्ट किया गया

Maharashtra Rain: महाराष्ट्र में भारी बारिश से हालात बदतर हैं। बारिश से बिगड़े हालात से निपटने के लिए कुल 14 एनडीआरएफ की टीमों और एसडीआरएफ की 6 टीमों को तैनात किया गया है। राज्य में अब तक बारिश के चलते कुल 99 लोगों की मौत हुई है। वहीं 7963 लोगों को सुरक्षित जगह शिफ्ट किया गया है। बारिश का कहर लगातार जारी है। पिछले  24 घंटे में 4 लोगों की मौत की खबर है। बारिश का प्रभाव जानवरों पर भी बुरी तरह पड़ा है। अब तक 181 जानवरो की मौत हुई है। इसी बीच मौसम विभाग ने आज मुंबई, ठाणे, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, रायगढ़,नाशिक, कोल्हापुर, अकोला, नागपुर में येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं पालघर जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट किया गया है। राज्य में बाढ़ के चलते 249 गांव प्रभावित हुए हैं।

भारी बारिश से वर्धा नदी उफान पर

भारी बारिश से वर्धा नदी उफान पर है। इस कारण महाराष्ट्र और तेलंगाना को जोड़ने वाली सड़क तालाब बन गई है। वहीं सीएम शिंदे बाढग्रस्त इलाकों पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।

महाराष्ट्र के ये जिले अलर्ट पर

मौसम विभाग ने पालघर, पुणे और सतारा ज़िले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मुंबई, ठाणे, रायगढ़, रतनागिरी, सिंधुदुर्ग, नासिक, कोल्हापुर, अकोला, अमरावती, भंडारा, बुलढाणा, चंद्रपुर, गढ़चिरौली, गोंदिया, नागपुर, वर्धा, वाशिम और यवतमाल में आज येलो अलर्ट जारी किया गया।

मुंबई जाने वाला राजमार्ग करना पड़ा बंद 

गुजरात के कई इलाके भीषण बाढ़ की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने करीब 8 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया हैं। मुंबई जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग और डांग और कच्छ में भी दो नेशनल हाईवे बंद करने पड़े हैं। गुजरात के नवसारी में पूर्णा नदी के जलस्तर में थोड़ी कमी आई है लेकिन अभी भी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। इससे पहले भी भारी बारिश के कारण मुंबई-वडोदरा हाईवे एक्सप्रेस वे बनाने के काम मे जुटे 13 मजदूर वैतरना नदी के तेज बहाव में फंस गए थे।

सीएम शिंदे हालात पर बारीकी से रख रहे नजर

महाराष्ट्र की शिंदे सरकार भारी बारिश से उपजे बुरे हालात पर पूरी तरह नजर रखे हुए है। बारिश से उपजी समस्याओं से निपटने के लिए सरकार हर संभव उपाय कर रही है।

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि मैं बारीकी से निगरानी कर रहा हूं। सभी अधिकारी मेरे संपर्क में हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का काम चल रहा है। सभी ज़िलाधिकारी फील्ड में हैं। किसी भी तरह की दुर्घटना ना हो, उसके लिए हमारी सरकार सजग है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।