1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. ऐसी भौंकाल शादी नहीं देखी? बेटी को विदा करने के लिए पिता ने मंगवाया हेलीकॉप्टर

ऐसी भौंकाल शादी नहीं देखी? बेटी को विदा करने के लिए पिता ने मंगवाया हेलीकॉप्टर

 Reported By: Namrata Dubey Edited By: Avinash Rai
 Published : May 04, 2023 07:27 am IST,  Updated : May 04, 2023 07:27 am IST

यहां बेटी की शादी में पिता ने उसे विदा करने के लिए हेलीकॉप्टर मंगवाया। पूरा मामला मुक्ताईनगर तालुक के खामखेड़ा इलाके का है। यहां विनोद सोनवणे की बेटी वैष्णवी सोनवणे की शादी जलगांव के मनीष खैरे से हुई।

Maharashtra unique wedding in Jalgaon Father called for a helicopter to bid farewell to his daughter- India TV Hindi
बेटी को विदा करने के लिए पिता ने मंगवाया हेलीकॉप्टर Image Source : INDIA TV

शादियों को सीजन देश में एक बार फिर शुरू हो गया है। मई-जून और जुलाई महीने में देशभर में खूब शादियां देखने को मिलेंगी। आप भी कई बार अनोखी शादियों में शामिल हुए होंगे। कुछ शादियां ऐसी होती हैं जो मेहमानों के दिलोदिमाग में छप जाती है। एक ऐसी ही शादी महाराष्ट्र के जलगांव में देखने को मिली है। यहां बेटी की शादी में पिता ने उसे विदा करने के लिए हेलीकॉप्टर मंगवाया। पूरा मामला मुक्ताईनगर तालुक के खामखेड़ा इलाके का है। यहां विनोद सोनवणे की बेटी वैष्णवी सोनवणे की शादी जलगांव के मनीष खैरे से हुई। 

हेलीकॉप्टर से की गई विदाई

शादी इतनी धूमधाम से की गई है कि जो भी इस शादी में शामिल हुए सभी ने इस शादी की तारीफ की। शादी की रस्में मुक्ताईनगर में धूमधाम से संपन्न की गई है। लेकिन जब लड़की की विदाई का वक्त हुआ तो पिता विनोद सोनवणे ने दामाद और बेटी के लिए हेलीकॉप्टर मंगवाया। इस हेलीकॉप्टर में दूल्हा और दुल्हन सवार कराकर उन्हें विदा किया गया। इस शादी समारोह की अब हर तरफ चर्चा होने लगी है क्योंकि इस शादी में एक तरफ जहां शामिल होने के लिए 15 हजार लोग पहुंचे थे। वहीं बेटी की विदाई हेलीकॉप्टर से की गई। 

अनोखी शादी

इस शादी में शामिल होने के लिए भारी संख्या में पहुंची भीड़ के लिए खाने पीने के लिए कई तरह के व्यंजनों की व्यवस्था की गई थी। जो भी इस शादी में पहुंचा सबने जी भरकर खाने का लुत्फ उठाया और अनोखी शादी के साक्षी बने। इस शादी में शामिल होने पहुंचे लोगों के मुताबिक ऐसी शादी बहुत कम ही देखने को मिलती है जहां व्यवस्था इतनी ज्यादा हो और बेटी की विदाई हेलीकॉप्टर से की जाए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।